www.khabarexpress.com |
| ||||||||||||||||||
| 05 December 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
नोहर व भादरा क्षेत्र के काश्तकारों को बडी राहत, समस्त नहरों को २४ दिन में एक बारी पानी उपलब्ध होगा हनुमानगढ , २ नवम्बर। जिल के काश्तकारों के लिए जल संसाधन विभाग के प्रयास रंग लाए है। हरियाणा के सिंचाई विभाग के मुख्य अभियन्ता द्वारा शुक्रवार को अमरसिंह ब्रांच, सिद्धमुख फीडर ,नोहर फीडर व बारुवाला वितरिका के लिए नया रेग्यूलेशन जारी किया गया है। इससे जिले में नोहर व भादरा क्षेत्र के काश्तकारों को बडी राहत मिलेगी। यह जानकारी देते हुए आर डब्ल्यू एस आर पी के अधीक्षण अभियन्ता श्री जी.डी. अरोडा ने बताया कि उक्त रेग्यूलेशन के लागू होने से समस्त नहरों को २४ दिन में एक बारी पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसके लागू होने से ‘‘ बी‘‘ ग्रुप में अमरसिंह ब्रांच, सिद्धमुख फीडर, नोहर फीडर व बारुवाला वितरिका में आठ दिनों तक ७३० क्यूसेक पानी चलाया जाएगा। इसके लिए अगले ८ दिनों में ‘‘ सी‘‘ ग्रुप में इन्ही नहरों के समूह में ७७० क्यूसेक पानी चलाया जाएगा। इसके बाद ८ दिन तक बंदी रहेगी और पुनः ‘‘ बी‘‘ व ‘‘ सी‘‘ ग्रुप ८-८ दिन के लिए चलेंगे । उन्होंने बताया कि इस प्रकार नवम्बर माह में २९ तारीख तक सभी काश्तकार लाभान्वित होंगे। अधीक्षण अभियन्ता ने बताया की इसके बाद हरियाणा के सिंचाई विभाग से सतत सम्फ कायम रखते हुए आगे भी इसी रेग्यूलेशन को बढाया जाएगा। जिससे रबी की फसल की शेष अवधि के लिए भी प्र्रत्येक काश्तकार को २४ दिन में कम से कम एक बारी पानी मिल सके।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com