डूंगरपुर २ नवंबर/राज्य सरकार द्वारा आगामी वर्ष २००८ में संपूर्ण राज्य में २८ सार्वजनिक एवं १६ ऐच्छिक अवकाश घोषित किए है।
जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने बताया कि जारी सूची के अनुसार माह जनवरी में ५ को गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती, १९ को मोहर्रम, २६ को गणतंत्र दिवस का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मार्च में ६ को महाशिवरात्रि तथा २१ को होली, बारावफात व गुडफ्राइडे, २२ को धूलण्डी का अवकाश घोषित किया गया है। अप्रेल माह में ७ को चेटीचण्ड, १४ को रामनवमी, डॉ अम्बेडकर जयन्ती, १८ को महावीर जयन्ती का अवकाश, माह जून में ६ को प्रताप जयन्ती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि माह अगस्त में १५ को स्वतंत्रता दिवस, १६ को रक्षा बन्धन, २४ को जन्माष्टमी, माह सितंबर में १० को रामदेव जयन्ती, ३० को नवरात्र स्थापना, अक्टूबर में २ को महात्मा गांधी जयन्ती व ईदुल फितर, ७ को दुर्गाष्टमी, ९ को विजयादशमी, २८ को दीपावली, २९ को गोवर्धन पूजा, ३० को भैया दूज, माह नवंबर में १३ को गुरूनानक जयन्ती, माह दिसंबर में ९ को इदुल जुहा व २५ को क्रिसमस डे का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इसी प्रकार वर्ष २००८ में १६ ऐच्छिक अवकाश घोषित किये गये हैं। जनवरी में १ को किश्चियन नव वर्ष, फरवरी माह में १३ को देवनारायण जयन्ती, १९ को विश्वकर्मा जयन्ति, २० को स्वामी रामचरण जयन्ती व २१ को गुरू रविदास जयन्ती , माह मार्च में २ को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, १३ अप्रेल को बैसाखी, १९ मई को बुद्ध पूर्णिमा, १८ जुलाई को गुरू पूर्णिमा, १७ अगस्त को शबे बारात, २३ अगस्त को थदडी का ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। इसी प्रकार सितम्बर माह में ३ को गणेश चतुर्थी, ४ को संवत्सरी, १४ को अनंत चतुर्दशी, २६ को जुमातुलविदा व ८ अक्टूबर को महानवमी का अवकाश घोषित किया गया है।