राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक एवं लूणकरणसर विधायक वीरेन्द्र बेनीवाल रविवार को सडक मार्ग से दोपहर 12:30 बजे बीकानेर पहुंचेगे। वे यहाँ अपने दो दिन के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सरकारी मुख्य सचेतक बनने के बाद बेनीवाल का बीकानेर में यह प्रथम दौरा है।
सरकारी मुख्य सचेतक के निजी सहायक जितेन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बेनीवाल दोपहर 12:45 पर दयानन्द पब्लिक स्कूल में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में, 3:30 गोगागेट अग्रसेन भवन में राजस्थान यूथ क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। बेनीवाल इसी दिन रात्रि विश्राम सर्किट हाउस करेंगे।
सोमवार सूबह को 9:15 बजे पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी की 85वीं जयंति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, यहाँ से 11:00 बजे गाढवाला में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करेंगे। यहाँ से वे सीधे लूणकरणसर के लिए प्रस्थान करेंगे जहां वे ग्रामीणों से रुबरु होकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। यहाँ वे किसान छात्रावास में पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी की जयंति पर आयोजित संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम म भाग लेंगे। इसके पश्चात् वे लूणकरणसर में ही आईजीएनपी रेस्ट हाउस में विभिन्न विभागों से जुडे अधिकारियों की बैठक लेंगे। बेनीवाल शाम 5:00 बजे यहाँ से सडक मार्ग द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।