कद्रदान श्रोताओं से अभिभूत हुए जलोटा
3 Feb
2007
खबरएक्सप्रेस भजन सम्राट अनूप जलोटा बेणेश्वरधाम पर अपनी भजन प्रस्तुतियों दौरान कद्रदान श्रोताओं से बेहद अभिभूत दिखे। उनकी भजन संध्या दौरान मुक्ताकाशी रंगमंच और आसपास के क्षेत्रा में हजारों श्रोताओं की उपस्थिति के बावजूद ’पिन ड्राॅप साईलेंस‘ सी स्थिति पर वे चकित हुए। उन्होंने श्रोताओं के इस सम्मान और स्नेह की प्रतिक्रिया को भजन संध्या के समापन के अवसर पर मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए व्यक्त किया। उन्हने श्रोताओं के लिए पूछे गए एक प्रश्न पर कहा ’’ दी बेस्ट ओडियेन्स। ‘‘
|