आज जारी आदेश मे राज्य सरकार ने प्रशासनिक सेवा के १५ अधिकारियों का तबादला करते हुए रमेश कुमार जैन को निर्वाचन आयोग का सचिव अभिय कुमार पदोन्नत कर कोटा कलेक्टर, रजत मिश्रा को भी पदौन्नत कर वित्त विभाग का सचिव शिखर अग्रवाल को बीकानेर कलेक्टर, आलोक गुप्ता को आरएसएमएम एमडी, विनोद पंड्या १३वां वित्त आयोग के नोडल अधिकारी सुबीर कुमार को राजस्व मंडल अजमेर का निबंधक, विकास भाले को लोकसेवा आयोग को सचिव भानु प्रताप एटरू को बांसवाडा कलक्टर कृष्ण कुणाल को बाडमेर कलेक्टर अंबरीश कुमार को पदोन्नत कर जैसलमेर कलेक्टर, रवि जैन को कार्मिक विभाग को उपसचिव, रवि कुमार सुरपुर को वित्त विभाग को उपसचिव, समित शर्मा भिवाडी नगर विकास न्यास सचिव तथा श्रीमति पुनम को माउंटआबु का उपखंड शामिल है।
गौरतलब है कि इसमे वे तीन कलेक्टर भी शामिल है जो जयपुर मे हुए कलेक्टर कांफ्रेस मे सीमावर्ती इलाकों की जमीन खरीद फरोख्त के मामले मे सीएम से डांट खा चुके है।
बीकानेर मे आलोक गुप्ता की जगह सुपर टाइम स्केल के आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल को लगाया गया है तथा आलोक गुप्ता को आएसएमएम, उदयपुर का प्रबंधक बनाया गया है।