सोनिया गांधी को दिया जायेगा राजस्थानी के लिए ज्ञापन
3 Apr
2008
चेटीचण्ड पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
सूरतगढ, (विकास यादव) चेटी चण्ड के अवसर पर 7 अप*ल को झुलेलाल मानरे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। यह जानकारी देते हुए सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष तुलसी दास आसवानी ने बताया कि इस मौके पर झुलेलाल मंदिर में पूज्य अमर लाल साहिब का मेला लगेगा। सोमवार को अपराह्न सत्संग कार्यक्रम भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर डांडिया नृत्य के साथ बहरारा साहिब की झांकी भी निकाली जाएगी।
सोनिया गांधी को दिया जायेगा राजस्थानी के लिए ज्ञापन
उदयपुर, (विकास यादव) अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति द्वारा वेणेश्वर में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। संघर्ष समिति के प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेन्द्र बारहर ने बताया कि बांसवाडा के जिला प्रमुख महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमण्डल को श्रीमती गांधी के राजस्थानी भाषा को आठवीं अनुसूचि में शामिल करने का आश्वासन दिया। वहीं इस मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ममता शर्मा ने राज्य सरकार पर राजस्थानी को मान्यता दिलानेके प्रति गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री को दिया जायेगा सूरतगढ को जिला बनाने का मांग पत्र
सूरतगढ, (विकास यादव) सूरतगढ जिला बनाओ अभियान समिति के संयोजक दिलात्म प्रकाश जैन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 14 अप्रेल को बीकानेर में प्रस्तावित अम्बेडकर जयंती समारोह में सूरतगढ को जिला घोषित करने की मांग की है। जैन ने पत्र में लिखा है कि 14 अप्रेल को बीकानेर में प्रस्तावित मंत्रीमण्डल की बैठक में सूरतगढ को जिला बनाने का लम्बित मामला रखकर सिरे चढाने का श्रम करें।
घटिया सामग्री की जांच करवाने पर जांच की मांग
सूरतगढ, (विकास यादव) भारतीय जनशक्ति द्वारा गुरुवार को राजकीय चिकित्सालय के नव निर्मित भवनों में लगाई गई घटिया सामग्री की जांच करवाने की मांग सम्बंधी ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में गत दो सप्ताह से विभिन्न संगठनों द्वारा घटिया निर्माण की जांच की मांग उठाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने पर निंदा की गई। इससे पूर्व चिकित्सालय के समक्ष भारतीय जनशक्ति द्वारा 3 दिन से जारी धरनास्थल पर प्रशासनिक लापरवाही पर रोष व्यक्त् किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री रतन पारीक के नेतृत्व में जयपुर जाने का निर्णय लिया जहां से चिकित्सा मंत्री से मिलकर चिकित्सालय में चल रहे स्तरहीन निर्माण कार्य के जांच की मांग उठाएंगे। धरना स्थल पर भाजश के संरक्षक प्रकाश चन्द्र कौशिक, तहसील प्रभारी कानाराम कारगवाल, सुनील खटेरिया, सोहनलाल स्वामी, राजकुमार जलाधरा सहित दर्जनों कार्यकर्ता धरने पर बैठे।
पत्नी के पीहर जाने के गम मे दी जान
सूरतगढ, (विकास यादव) पत्नी के पीहर जारे के गम में एक व्यक्ति ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता की सूचना पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है। घमण्डिया निवासी मिठूसिंह मजबी सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसका पुत्र राजेन्द्र सिंह अपनी पत्नी सहित चक 2 जेएमडी की ढाणी में रहता है। 1 अप्रेल को राजेन्द्र सिंह का ससुर व साला आकर पुत्रवधु को ले गया। इसके बाद राजेन्द्र ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने धारा 174 सीआईपीसी में मर्ग दर्ज की कार्यवाही की है।
|