श्रीगंगानगर (लक्ष्मीकान्त शर्मा)। शहर में पोस्त के ठेके को खोलने की मांग को लेकर बडी संख्या में पोस्तियों ने आज बस स्टैण्ड के सामने मायापुरी में स्थित ठेके के आगे धरना लगा दिया। पोस्तियों की इस कार्यवाही से हरकत में आये ठेकेदार ने बाद में ठेके के गेट खोल दिये, जिससे यहां पोस्त लेने वालों की लम्बी कतार लग गई।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर आबकारी विभाग ने पोस्त की दुकानों का नवीनीकरण किया है। इस कार्यवाही के दौरान पोस्त की दुकानों के परमिट व नवीनीकरण की कार्यवाही चलते पोस्त की दुकान नहीं खोली गई थी।
पोस्त पीने के बाद जन्नत की सैर करता हः मलकीतसिंह
श्रीगंगानगर (लक्ष्मीकान्त शर्मा) शहर में दो दिन से बंद पोस्त के ठेकों से परेशान नशेडी व पोस्त का आदी मलकीतसिंह कहता है कि उसे चाहे खाना न मिले लेकिन पोस्त जरूर मिलनी चाहिए। जिस दिन पोस्त नहीं मिलती उस दिन सिर भारी रहने लगता है और वह तिलमिला उठता और जब पोस्त का सेवन कर लेता हूं तो मानों वह जन्नत की सैर कर रहा होता है।