www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Looking Suitable Software for your Business
Pelagian Softwares Restaurant Photo Colour Lab Wool - Stock Yellow Pages
Jewellery PS Accounting e-Dictionary Payroll
Download Trial Now
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
05 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


पंचायतराज संस्थाओं के सुदृढीकरण पर सामूहिक चिंतन
3 Jul 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



 Educational Short Stories in Hindi

 हनुमानगढ , ३ जुलाई।  राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री मानिक चन्द सुराणा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलैक्ट्रेट सभागार म आयोजित पंचायतराज के जनप्रतिनिधियों की बैठक में पंचायतराज संस्थाओं के सुदृढीकरण पर सामूहिक चिन्तन किया गया। ग्राम पंचायतों की निजी आय में बढातरी के लिए वैकल्पिक स्रोत तलाशने की आवश्यकता पर हुए विचार विमर्श में सदन में मौजूद प्रतिनिधियों ने अपनी राय का इजहार किया।  बैठक में यह निष्कर्ष निकलकर सामने आया कि  ग्राम पंचायतों की निजी आय को बढाएं बगैर विकास का मार्ग प्रशस्त नही हो सकेगा। निजी आय के स्रोत तलाशने से ही ग्राम पंचायतों की मौजूदा हालत में आमूल-चूल परिवर्तन करते हुए खुशहाली की ओर कदम बढाए जा सकते है तथा पंचायतों की स्थिति को बेहतर बनाने के सतत प्रयासों से ही उनका सशक्तिकरण किया जा सकता है। सदन ने यह राय उभर कर सामने आई कि विका स के लिए सभी इच्छा रखते है, लेकिन इस इच्छा को हकीकत के धरातल पर उतारने के लिए सकारात्मक सोच  व इच्छाशक्ति के साथ कुठ अलग हटकर प्रयास करने की आवश्यकता है। ग्राम पंचायतों द्वारा ग्रामीणों को बेहतर तरीके से लाभान्वित करने  के लिए पंचायत समिति या जिला परिषद स्तर से कोई विशेष व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जा सकता है। इसके लिए ग्राम पंचायतों के तहत पक्के मकानों से प्रति वर्ष कुछ शुल्क लेने व सिंचित क्षेत्र से प्रति बीघा कुछ योगदान ग्राम पंचायतों के विकास के लिए लेने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। 
  वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री सुराणा ने कहा कि ग्राम पंचायतों  के  सशक्तिकरण के लिए करिशमा योजना के तहत कम्प्यूटरों के संचालन के लिए कर्मचारी व एक अन्य सहायक कर्मी को पंचायतों को उपलब्ध कराने के लिए अनुमति दिलाई जाएगी।  बैठक में वित्त आयोग के सदस्य सचिव श्री रामवतार रघुवंशी, जिला प्रमुख श्री राजेन्द्र मक्कासर, विधायक श्री विनोद कुमार चौधरी, पंचायत समिति नोहर , भादरा व हनुमानगढ के प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति के सदस्यगण व सरपंचगणों के अलावा ग्रामीण विकास विभाग के  अधिकारी मौजूद थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

,  (01/09/2007 13:29:48)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
SMS, Stories, Poems, Jokes, Facts in Hindi
Related Latest  

Top Story of The Day
Latest Articles

Chief Minister Vasundhara Raje casting her vote in Jhalrapatan

Want to Sell your old CAR or Bike? Post free Classified Post  @ Rajb2b.com

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com