www.khabarexpress.com |
| ||||||||||||||||||
| 05 December 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
मेले का शुभारम्भ ७ जुलाई को साय जिला कलेक्टर श्री आलोक गुप्ता करेंगे। इस मेले की सबसे बडी विशेषता है कि इसमें भारतीय मानक राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम व राज्य स्माल स्केल इण्डस्ट्रीज के आला अधिकारी ९ व १० जुलाई को अपनी सेवाऐं इस मेले में देंगे। ९ जुलाई को ही ऊर्जा बचत पर एक सेमीनार का आयोजन होगा। जिसमें एनर्जी सेवर पर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया जायेगा। खबरएक्सप्रेस डॉट कॉम की ऑन लाईन मीडिया पार्टनरशिप में बीकानेर इलेक्ट्रीक एवं इलेक्ट्रोनिक्स ट्रेड फेयर २००७ प्रथम बार ग्रामिण हाट जय नारायण व्यास कॉलोनी में जिला प्रशासन जिला उद्योग केन्द्र व उधम प्रोत्साहन संस्था और बीकानेर इलेक्ट्रीक ट्रेड ऐसोशियेशन के संयुक्त तत्वाधान में ७ जुलाई २००७ शनिवार को लगाया जा रहा है। इस मेले का शुभारम्भ ७ जुलाई को साय जिला कलेक्टर श्री आलोक गुप्ता करेंगे। इस मेले की सबसे बडी विशेषता है कि इसमें भारतीय मानक राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम व राज्य स्माल स्केल इण्डस्ट्रीज के आला अधिकारी ९ व १० जुलाई को अपनी सेवाऐं इस मेले में देंगे। ९ जुलाई को ही ऊर्जा बचत पर एक सेमीनार का आयोजन होगा। जिसमें एनर्जी सेवर पर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया जायेगा। विद्युत संकट से जूझ रहे राजस्थान इस एनर्जी सेवर को सभी सरकारी विभागों व व्यवसायिक स्थलों पर जरूरी कर दिया जाए तो काफी हद तक विद्युत बचत हो सकती है। इसमें भी आला विद्युत अधिकारियों को बुलाने के प्रयास हो रहे है। मेले में जिले की विद्युत उपकरण बनाने वाली इकाईयों के निर्माता व विक्रेता भाग ले रहे है। ग्रामीण हाट के स्टाल ७५ प्रतिशत बुक हो चुके है । ग्रामीण हाट की विद्युत साज सज्जा आकर्षक रूप में की जायेगी। इस मेले का समय दोपहर २ से रात्रि १० बजे तक होगा। मेले में हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें बुगी-वुगी २, नृत्य कार्यक्रम, लाफ्टर शो का आयोजन होगा। मेले में हर खरीद पर एक कुपन दिया जायेगा, जिसका ड्रा निकाला जायेगा। जो संभागीय आयुक्त श्री ललित मेहरा द्वारा समापन समारोह पर निकाला जायेगा। मेले में संभाग के चारो जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक भी हिस्सा लेंगे। राजस्थान में इस प्रकार यह पहला मेला बीकानेर में आयोजन किया जा रहा है।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com