108 की सेवाऐं गुरूवार को भी ठप्प
3 Jul
2009
बीकानेर, इमरजेंसी मैनेजमेट रिचर्स इस्टीटयूट ई एम आर आई प्रबंधन तथा कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद के कारण गुरूवार को 108 की सेवाऐं पूरे प्रदेश में ठप्प रहीं जिले में 108 की कुल पॉच एम्बुलेंस चलती है, इन सभी के पहिये तीसरे दिन भी ठप्प रहे, 108 के कर्मचारियों ने गुरूवार दोपहर कलेक्टर परिसर में विरोध प्रदर्शन जताया। कर्मचारियों का कहना है कि उनसे प्रतिदिन 12-12 घण्टे की डयूटी ली जाती है लेकिन वेतन कम मिलता है। हडताल के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। जब लोग 108 में फोन करते है, तो उन्हें सन्तोषजनक जवाब नहीं मिलता। जिला प्रशासन ने भी कोई व्यवस्था नहीं की है।
|