सूर्योदय के साथ ही हर हर महादेव गूंजा
3 Aug
2009
बीकानेर। सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण आज विभिन्न महादेव मंदिरों को भक्तों ने हर हर महादेव से गुंजायमान किया तथा दूध, बिलपत्र, शहद, घृत आदि से स्नान करवाने के लिए भक्तों को अपनी प्रतीक्षा के लिए घंटो इंतजार करना पडा। आज सूर्योदय के साथ ही भक्तों का महादेव मंदिरों में तांता लगा रहा। लालेश्वर, मुक्तेश्वर, नीलकण्ठ, गोपेश्वर, नर्बदेश्वर, गोपेश्वर, प्रतापेश्वर मार्कण्डेश्वर आदि अनेक महादेव मंदिरों में दूध, जल आदि से महादेव को स्नान करवाया। आज सभी महादेव मंदिरों में रात्रि जागरण का आयोजन भी होगा जिसमें बीकानेर सहित अनेक राज्य से आये कलाकार अपनी छटा बिखेरेंगे। आज मंदिरों में महिलाओं, बच्चों आदि की अधिक भीड नजर आई । मंदिरों के आगे मेला जैसा माहौल रहा जहां लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया तथा बच्चों ने तरह तरह के खिलौने इत्यादि खरीदे तथा मंदिरों के आगे गोठ का आयोजन किया। सभी मंदिर व्यवस्थापकों ने सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण अधिक सतर्कता बरती लेकिन कई स्थानों पर तो चोरों अपने हाथ साफ करने से नहीं चूके।
|