सूरतगढ, राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह हुई एक सडक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक जलदाय विभाग का सेवा निवृत कर्मचारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय वार्ड नं. 22 निवासी हरबंश सिंह (55) अपने साथी राजकुमार ओड के साथ मोटरसाइकिल पर ढाबा झालार जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे जब ये लोग चक 28 पीबीएन के पास पहुंचे तो उसी दौरान आगे चल रही परिवहन निगम की बस ने यकायक ब्रैक लगा दिये जिससे हरबंश का मोटरसाइकिल बस के पीछे जा घुसा। घटना की सूचना तुरंत आपातकालीन एम्बुलैंस 108 को दी गई। बाद में अन्य लोगों की सहायता से दोनों घायलों को निजी वाहन से राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हरबंश को गंभीर हालत में श्रीगंगागनर रैफर कर दिया गया। रास्ते में हरबंश की मौत हो गई। घायल राजकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के नेत्र हुए दान
सूरतगढ, जलदाय विभाग के सेवानिवृत कर्मचारी हरबंश सिंह की मृत्यु उपरांत उनके परिजनों ने उनके नेत्रदान करवाये। महावीर इंटरनेशनल पीआरओ आर.पी. झंवर की विज्ञप्ति के अनुसार हरबंश की मृत्यु उपरांत उनके पुत्र राजेन्द्र सिंह व हरविन्द्र सिंह की सहमति से डॉ. एन.एल. वर्मा व पवन छापरवाल ने नेत्र उत्सारण का कार्य किया। संजय बैद, पवन मूंधडा, शिवशंकर सोमानी, डॉ. संजय बजाज व डॉ. संतोष मुटनेजा का सहयोग रहा। यह नेत्र श्री जगदम्बा धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय श्रीगंगानगर को भिजवाये गये है जहां दो नेत्रहीनों को प्रत्यारोपित किये जायेंगे।