| KhbarExpress www.khabarexpress.com |
| RSS | 22 November 2009 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Cartoon | Video News | |
बांसवाड़ा में गौभक्तों की सभा में किया आह्वान बांसवाड़ा, देश विख्यात गौभक्त संत जगदीश गोपाल महाराज की गौरक्षा एवं गौपालन चेतना के लिए रामदेवरा से शिरड़ी को निकली पदयात्रा का पड़ाव सोमवार को बांसवाड़ा में रहा। बांसवाड़ा के कुशलबाग मैदान में गौभक्तों की सभा को संबोधित करते हुए गौभक्त संत जगदीश गोपाल महाराज ने कहा कि आज देश में गौरक्षा पर सबसे ज्यादा काम करने की जरूरत है और गाय नहीं बचेगी तो देश नहीं बचने वाला। उन्होंने कहा कि गौमाता की रक्षा करना हम सभी पुत्रों का फर्ज है और अगर हम इसमें विफल रहे तो न आने वाली पीढ़ियां हमें माफ करेंगी और न ही हमें स्वर्ग प्राप्त हो सकता है। भगवान को पाने का सबस सहज माध्यम है गौमाता की सेवा और संरक्षण। महाराज ने गौहत्या पर रोक लगाने, गौपालन को बढ़ावा देने और गौशालाओं की अधिकाधिक स्थापना पर जोर दिया। सभा में घोटिया आम्बा धाम के महंत हीरागिरि महाराज ने भी संबोधित किया। संचालन भुवन भारती ने किया। इस अवसर पर गौभक्ति से संबंधित भजन और गीत प्रस्तुत किए गए।
|
Top Story of The Day
Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| PelagianDictionary.com
| hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares