बीकानेर, २ सितम्बर, लोक देवता बाबा रामदेवजी के राजस्थानी भजनों के ओडियो कैसेट्स ‘बाबे जांऊला रेलगाडी में’ व पोस्टर का विमोचन रविवार को यहां एक समारोह में उद्योगपति रामदेव अग्रवाल ने किया। शिवजी कैसेट्स इडंस्ट्रीज द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इसमें रतनदीप बिस्सा एवं संगीता गोस्वामी ने सात भजन में स्वर दिए है। गीतकार बाबूलाल उपघ्याय एवं संगीतकार येशू है। कैसेट के निर्माता निर्देशक शंकर भाई व संयोजक राजेन्द्र सिंह पवांर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।