बीकानेर, रानी बाजार ओवर ब्रिज पर पिछले कुछ दिनो पहले हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर लूटेरो को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। गुरूवार को व्यास कॉलोनी थाना पूलिस ने न्यायालय में पेश किया लूटेरों को न्यायालय से न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अमिर हसन ने बताया कि आरोपियों ओमप्रकाश राजपुत व पूनमचन्द को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। जहां उनकी शिनाख्त परेड कराई जायेगी। उन्होनें बताया कि इस मामले में जिन दो आरोपियों भुपेन्द्र राणा, भरत शर्मा का नाम उजागर हुआ है। उनकी भी पुलिस तलाश बहुत तेजी से कर रही है। इस बीच पुलिस अब तक अभियुक्तों से लुट की राशि बरामद नहीं कर पाई है। अभियुक्तो की गिरफतारी समेत वारदात के पर्दाफाश को लेकर पुलिस पर अनेक सिवालिया निशान लगाए गए। इस वारदात के सिलसिले में पुलिस ने सबसे पहले हनुमान हत्था निवासी भरत शर्मा को राउण्ड अप किया था। दो तीन दिन तक उससे पूछताछ की गई और अब पुलिस द्वारा इस प्रकार की घटना में अगर इस तरह के बयान पुलिस द्वारा दिये जाते है तो उनपर सिवालिया निशान लगगें।