मुक्ताप्रसाद कॉलोनी के सेक्टर नौ में आवासन मण्डल में कार्यरत एक अधिशाषी अभियंता और उसके आदमियों द्वारा एक श्रमिक के साथ मारपीट किये जाने के विरोध में श्रमिकों ने आज आवासन मण्डल के अधिकारी का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना था कि अधिशाषी अभियतां ने ठेकेदार द्वारा पैसे नहीं पहुचने पर गुस्से होकर आए मजदूर के साथ मारपीट की मजदूर इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गया तो वहां पर भी उस मजदूर कि किसी ने नहीं सुनी और रिर्पाट भी दर्ज नहीं गई। आवासन मण्डल के उच्च अधिकारी ने प्रदर्शनकारी श्रमिकों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच करवाई जायेगी और श्रमिकों को न्यास दिलवाया जायेगा।