बीकानेर, बीकानेर के नजदीक गांव नाल की तलाई में कल शाम स्थानीय लोग और पुलिस एक शख्स के डुबने की आंशका के बाद सभी उसकी लाश की तलाश में जुट गये। उस अज्ञात शख्स का शव गुरूवार को स्वत ही पानी के ऊपर आ गया। जिसे ग्रामिण ने बाहर निकाल लिया मृतक का शव रातभर पानी में डुबे रहने से फुल गया है। मृतक का शव बरामद हो जाने की इतला मिलने के बाद मौकें पर पहुंची नाल चौकी प्रभारी रामप्रसाद ओझा ने बताया कि शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। तथा कमर में काली डोरी के साथ चांबी बंधी हुई है। नाल के ग्रामीणों के अनुसार यह शख्स नाल का नहीं है। शहर का होने का आसार बताया जा रहा है। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।