शहर पर छाया राजा हसन का जादू
3 Oct
2007
बीकानेर संवाददाता, ३ अक्टूबर। जी.टीवी पर आयोजित कार्यक्रम सारेगामापा के परिणाम को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। अन्तिम तीन में पहुँचे बीकानेर के राजा हसन के लिये लोगो ने जगह-जगह पर बुथ लगा रखे है। लोगों का मानना है कि १० लाख की आबादी वाले शहर में प्रत्येक बीकानेर के निवासी को अपने राजा हसन को एसएमएस करना चाहिये। शहर में राजा को नम्बर वन बनाने के लिये कई सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दल द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा एसएमएस किये जा रहे है। टाइगर ऑटो यूनियन द्वारा बीकानेर के हृदय स्थल कोटगेट पर राजा हसन को सुबह ९ बजे से एसएमएस किये जाने हेतु बुथ लगाया गया। जहाँ राजा हसन की दिवानगी सिर चढ कर बोली, युधिष्टर सिंह भाटी, अहमद अली, जाकिर खान, श्रवण भाट पन्नालाल ने लोगों से अपील की है कि वह बीकानेर के लाडले राजा हसन को नम्बर वन बनाये।
|