बीकानेर, बीकानेर में राजस्थान हाईकोर्ट की बैंच खुलवाने के लिए पिछलें अडचास दिनों से आंदोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन का औचित्य यह है कि बीकानेर की रियासत काल 1922 से 1980 तक यहां हाईकोर्ट थी। रियासतों के विलीनीकरण के बाद यहां से हाईकोर्ट उठा दिया गया। बीकानेर के संभाग के वकिलों ने जनता के सहयोग से इस आन्दोलन को चलाया है संभाग के अन्य जिलों में जिनमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, चुरू आदि स्थानों पर इस आन्दोलन को वकिलों और जनता का समर्थन निरन्तर प्राप्त हो रहा है। 5 अक्टुबर को राजीव मार्ग से कलेक्टर के समक्ष रैली निकाली जायेगी। यह रैली बीकानेर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलेक्टर पर आकर सभा में परिवर्तन हो जायेगी। इसके लिए बीकानेर के वकिलों ने विभिन्न संस्थाओं, संगठनों और सभी पंचायत के प्रतिनिधियों को आमंत्रण दिया है। इस समय धरनें स्थल पर संभाग संघर्ष सीतिति के संयोजक रामकृष्ण दास गुप्ता और बार एसोसिऐशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के अलावा अन्य विशिष्ट वकील मौजूद थे।