बीकानेर, जनकवि हरीश भादाणी की शवयात्रा गमगीन माहौल में आज छबिलि घाटी स्थित उनकी पुत्री के निवास स्थान से निकाली गई दिवंगत हरीश भादाणी की वसीहत के अनुसार उनके परिजनों ने उनका शरीर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया गया। साहित्यकार हरीश भादाणी की शवयात्रा छबिलि घाटी से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां कॉलेज प्रार्चाय डॉ राजाबाबु, पीबीएम अस्पताल के अधिक्षक डॉ विनोद बिहाणी, उपाधीक्षक डॉ केसी नायक, डॉ केके वर्मा चिकित्सों सहित एनोटिम विभाग के टीम ने स्व. हरीश भादाणी के पुष्पाजंलि अर्पित की तत्पश्चात भादाणी का शव उनकें परिजनों ने कॉलेज प्रशासन को सौंपा और कॉलेज प्रशासन ने उसे स्वीकार करने की औपचारिक घोषणा की दिवंगत हरीश भादाणी की पत्नि और तीन पुत्रियां, पुत्र सहित अन्य रिश्तेदार भी शवयात्रा में शामिल होकर मेडिकल कॉलेज तक गये। शवयात्रा में विधायक गोपाल जोशी, जिलाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, सत्यप्रकाश आचार्य, महापौर मकसुद अहमद, साहित्यकार भवानीशंकर व्यास, नंदकिशोर आचार्य, मालचन्द तिवाडी, कर्मचारी संगठन, बीकानेर के साहित्यकारों के अलावा जयपुर सहित प्रदेश के अन्य स्थानों से साहित्यकार आये थे। बाहर से आए साहित्यकारों का मानना है कि जीवन की किताब का एका अध्याय हमेशा के लिए समाप्त हो गया है। जिस मार्ग से हरीश भादाणी की शवयात्रा निकली वहां लोग सडक के दोनों और खडे अंतिम दर्शन के लिए सभी ने क्षद्धासुमर अर्पित कीए। यह क्रम मेडकल कॉलेज तक चला।