बीकानेर, अरबन को ऑपरेटिव बैक एम्प युनियन के कर्मचारियो को पिछले २७ माह से वेतन नही मिलने के विरोध में कर्मचारियो ने मंगलवार से कलेक्टर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया । धरने को सम्बोधित करते हुये यूनियन के अध्यक्ष वाई के शर्मा ने बैक प्रबन्धन पर आरोप लगते हुये कहा की बैक प्रबन्धन दारा बडी संख्या में जमाकर्ताओ की जीवन भर की बचतो के रूप में जमा राशी का अपने निजी कार्या के लिए उपयोग किया है। जमाकर्ता अपने पैसे वापस आहरित नही कर सकते है इसके लिए सरकार भी कोई उचित कदम नही उठाने से जमाकर्ताओ को कोई न्यााय नही मिला है। इसके लिए जमाकर्ताओ ने आंदोलन किये हे । सहकार विभाग व प्रशासन के अधिकारी हमारी समस्याओं के समाधान कि जगह कर्मचारियो को ही दोषी मानते है। युनियन के महासचिव अशोक शर्मा ने कहा कि कर्मचारियो को मजबुर होकर इस प्रकार के कदम उठाने पड रहे है। जून से ए.डी.एम बीकानेर को बैक का प्रशासक नियुक्त किया हुआ है । लेकिन फिर भी २७ माह से कर्मचारियो को वेतन नही मिला है इससे पहले कर्मचारियो का एक शिष्टा मंडल मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा । अनिश्चितकालीन धरने मे शामिल हुये तरूण शर्मा, ब्रजगोपाल पुरोहित, आनन्द जोशी, ओम भोजक, आर.डी सोनी आदि।