काँग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं की एक बैठक वर्तमान में मारूति व्यायामशाला के पास ही एक स्थान पर आयोजित की जा रही है। इस बैठक में काँग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता व अंतर्राष्ट्रीय पहवान नृसिंह दास किराडू उर्फ मनोर पहलवान को महापौर का टिकट देने की मांग की गई है। यहाँ उपस्थित तमाम कार्यकर्त्ताओं का कहना है कि काँग्रेस में वर्तमान में ऐसे नेता टिकट के दावेदार हो रहे हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों में और लोकसभा चुनाव में काँग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से विरोध किया है। यहाँ उपस्थित कार्यकर्त्ताओं का एक स्वर में कहना है कि ऐसे नेताओं को टिकट देने से काँग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं को ठेस पहचती है और काँग्रेस के आम कार्यकर्त्ता का अपमान होता है। महापौर के उम्मीदवार नृसिंह किराडू ने कहा कि वे काँग्रेस के प्रति ताउम्र निष्ठावान रहे हैं और अगर पार्टी टिकट देती है वे अवश्य चुनाव लडेंगे अन्यथा पार्टी के ही प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। वरिष्ठ काँग्रेसी नेता जुगजल किशोर आचार्य उर्फ भैया महाराज ने इस अवसर पर कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में ऐसे नेता सामने आ रहे हैं जिनका कोई जनाधार नहीं है और जिन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठा का पालन कभी भी नहीं किया है। ऐसे नेताओं को टिकट देने से पार्टी के काडर को फर्क पडता है। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता और काँग्रेसी मूलचंद रंगा ने इस अवसर पर कार्यकर्त्ताओं को सबांधित करते हुए कहा कि नृसिंह किराडू उर्फ मनोर पहलवान काँग्रेसी के तमाम आम कार्यकर्त्ताओं का प्रतिनिधत्व करने वाले व्यक्तित्व हैं। अतः मनोर पहलवान को टिकट देना आम कार्यकर्त्ता को टिकट देना होगा और यह बात साबित होगी कि कग्रेस पार्टी में आम कार्यकर्त्ता का सम्मान होता है और यहाँ पर एक कार्यकर्त्ता भी महापौर जैसे पद तक पहच सकता है। वरिष्ठ काँग्रेसी नेता नृसिंह दास आचार्य ने इस अवसर पर कहा कि नृसिंह दास किराडू को टिकट देने से यह बात साबित होगी कि धनबल व भुजबल को छोडकर जनबल पर चुनाव लडना ही सही कार्यकर्त्ता की पहचान है। इस अवसर पर डॉ दाउलाल हर्ष, राजकुमार पुरोहित, भोजराज पुरोहित,मंगलचंद रंगा, राजेन्द्र बिस्सा, रामस्वरूप सोनी, महम्मद हारून ममन, सहित शहर के सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
manohar ji perfect candidate hai mahapor ke liye. lekin ek sachai yahi bhi hai ki rajniti me imandar aadmi ko jagah nahi milti agar manohar ji ko ticket mile to ye bikaner me congress karyakarta ki jeet hogi. manohar ji jaise imandar aadmi milna rajniti me to namunkin hai. i hope congress give mayor ticket to manohar ji. i also request our honourable c.m. sh.ashok gahlot by letter that they give a chance to manohar ji. manohar ji jaise logo ki rajniti me jarurat hai. manohar ji politics me aaye tabhi vikas ho sakega ye meri baat koi personal baat nahi balki aam aadmi ki baat hai.................................... , rishikumarjoshi (11/5/2009 12:11:52 PM)
this metter is very exceelent .... , vinod purohit (11/5/2009 10:16:27 AM)