www.khabarexpress.com |
|
| 22 November 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के सृजन के लिए अनटाईड फण्ड की राशि उपयोग होगा। जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने इस बारे में सोमवार को जिला कलैक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में नि र्देश जारी करते हुए कहा कि अनट फण्ड की राशि का उपयोग समय पर नही करने वालों को कारण बताओं नोटिस जारी करें। हनुमानगढ, ३ दिसम्बर। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के सृजन के लिए अनटाईड फण्ड की राशि उपयोग होगा। जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने इस बारे में सोमवार को जिला कलैक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में नि र्देश जारी करते हुए कहा कि अनट फण्ड की राशि का उपयोग समय पर नही करने वालों को कारण बताओं नोटिस जारी करें। उन्हन सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर दिसम्बर माह के अंत तक आवश्यकनुसार फर्नीचर, पर्दे, च द्दरें व शौचालयों में टाईल्स आदि की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए । जलदाय विभाग के अधिकारियों को उन्हने डिग्गियों की साफ -सफाई की ओर विशेष ध्यान देने के लिए मंगलवार से ही कार्यवाही आरम्भ करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के प्रचार -प्रसार व इनमें आम जन की भागीदारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एवं (प्रारम्भिक) के माध्यम से एक स्लोगन प्रतियोगिता के आयोजन के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्हने जिले में राशन डीलरों की नियुक्ति के लम्बित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए जिला रसद अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने को कहा। जिला मुख्यालय नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न चौराहों के सौन्द्रर्यीकरण के लिए उन्हने अधिशाषी अधिकारी को पेन्ट करवाने तथा वहां नाम लिखवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में मिड-डे-मील के लिए केन्द्रीयकृत रसोईघर तथा अल्प बचत विभाग की प्रगति सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया । बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री आर .सी. गुप्ता, उपखण्ड अधिकारी श्री अजयपाल ज्याणी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशीला चौधरी, मुख्य आयोजना अधिकारी श्री ओम प्रकाश मांझू, जिला कोषाधिकारी श्री सत्यनारायण गुप्ता, नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी श्री विजय सिंह शेखावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे ।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com