KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


मेयो कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह- विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में
3 Dec 2007

केन्द्रीय विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री श्री कपिल सिबल ने कहा कि भारत ने विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में इतनी प्रगति कर ली है कि आज विश्व भी इस क्षेत्र में देश की प्रतिभाओं की कद्र करने लगा है और इसे आगे बढाने में बच्चे और अधिक मेहनत कर रहे हैं जिससे भविष्य में भारत की तस्वीर ही बदल जायेगी ।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Pelagian e-Dictionary: Hindi to English and Enlgish Dictionary width=

जयपुर, ३ दिसंबर । केन्द्रीय विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री श्री कपिल सिबल ने कहा कि भारत ने विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में इतनी प्रगति कर ली है कि आज विश्व भी इस क्षेत्र में देश की प्रतिभाओं की कद्र करने लगा है और इसे आगे बढाने में बच्चे और अधिक मेहनत कर रहे हैं जिससे भविष्य में भारत की तस्वीर ही बदल जायेगी ।
श्री सिबल रविवार को अजमेर में मेयो कॉलेज के १२४वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे ।  
उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य बच्चों के रूप में आकार ले रहा है और जिन क्षेत्रें में हम आगे बढे हैं उस गौरव को कायम रखने के लिए भावी पीढी देश को और मजबूत बनायेगी । उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के महत्व को और अधिक समझने, भारतीय संस्कृति, शिक्षा व संस्कारों को भी विज्ञान व तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ और आगे बढाने की जरूरत है और यह तभी संभव है जब देश की भावी पीढी महत्वाकांक्षी होगी । उन्होंने कहा कि भारत का विज्ञान इतना विकसित हो गया है कि भविष्य में हमें रूढवादी विचारों पर विश्वास करने की जरूरत नहीं रहेगी और विषमताएं दूर होगी ।
समारोह में केन्द्रीय विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री ने जूनियर हाउस की शील्ड अजयपाल हाउस को, सीनियर हाउस की शील्ड जयपुर हाउस को, कॉलेज कप (खेलकूद) के लिए भरतपुर हाउस, ओमन कप निश्चय शर्मा, कोटा चैलेंज कप जोधपुर हाउस, ऑल राउंड प्रसीडेंट मेडल श्री पृथ्वीदीप सिंह को प्रदान कर पुरस्कृत किया । उन्होंने बोर्ड की परीक्षाओं में ९० प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्रें तथा अन्य शैक्षिक एवं खेलकूद गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए भी छात्रें को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह, टाटा के प्रबंध निदेशक श्री कृष्णकांत एवं श्री आदित्य सिंह को गिब्सन एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया । श्री कपिल सिबल ने अजमेर पहुंचने पर पहले प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की पवित्र मजार पर सपरिवार अकीदत के फूल व मखमली चादर चढाई व दरगाह की जियारत की।
 मेयो कॉलेज की जनरल कौंसिल के अध्यक्ष   श्री बृजराज सिंह ने समारोह में सभी का स्वागत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में  मेयो के छात्रें द्वारा विश्व स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चय ही देश को नई पीढी, नई रोशनी देगी । उन्होंने गीता के कर्म के  सिद्धांत पर चलने का संदेश भी दिया ।
कॉलेज के प्राचार्य श्री प्रमोद शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी और कम्प्यूटर साक्षरता के क्षेत्र में  विद्यार्थियों को आगे बढाने के लिए आयोजित कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया ।


 



Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

कॉलेज
वार्षिकोत्सव
समारोह-
विज्ञान
एवं
तकनीकी
क्षेत्र
में


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Tisha Khanna


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares