महिलाओं को फिनाईल बनाने के प्रशिक्षण के लिए नाबार्ड द्वारा ४९ हजार की स्वीकृति
3 Dec
2007
जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से जिले में महिला स्वयं सहायता समूहों को फिनाईल निर्माण का प्रशिक्षण देने तथा क्षमतावर्द्धन के लिए नाबार्ड द्वारा ४९ हजार १४० रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
हनुमानगढ , ३ दिसम्बर। जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से जिले में महिला स्वयं सहायता समूहों को फिनाईल निर्माण का प्रशिक्षण देने तथा क्षमतावर्द्धन के लिए नाबार्ड द्वारा ४९ हजार १४० रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर श्रीमती मुगधा सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक जयपुर द्वारा ‘‘ माईक्रों एन्टरप्राईजेज डवलपमेंट कार्यक्रम (एमईडीपी)‘‘ के तहत जिले के प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है। उन्हने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत प्रति तहसील में स्वयं सहायता समूहों की ३० महिलाओं को फिनाईल बनाने का प्रशिक्षण, समूह प्रबन्धन, आंतरिक लेन-देन, बैंको से क्रेडिट लिंकेज तथा अभिलेख -लेखा संधारण का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन प्रशिक्षणों के लिए सभी उपखण्ड अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है।
|