छात्रवासों व आवासीय विद्यालय में भर्ती के लिए साक्षात्कार ६ की बजाय १४ जनवरी को
4 Jan
2008
बांसवाडा, ४ जनवरी/ जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा विद्यार्थी मित्र योजना के अन्तर्गत विभाग के अधीन संचालित छात्रवासों तथा कुशलगढ स्थित आवासीय विद्यालय में संविदा से भरे जाने वाले अधीक्षक, महिला कोच, अग्रेजी व्याख्याता तथा गणित के वरिष्ठ अध्यापक आदि विभिन्न पदों के लिए ६ जनवरी को होने वाले साक्षात्कार अब १४ जनवरी, सोमवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभागीय परियोजना अधिकारी कार्यालय में प्रातः ११ बजे लिये जाएंगे। यह जानकारी परियोजना अधिकारी ने दी।
|