विधानसभा अध्यक्ष की शुभकामनाएं
4 Jan
2008
श्रीमती सिंह ने कहा कि हमें गुरु गोविन्द सिंह के सिद्धान्तों व उपदेशों से प्रेरणा लेकर देश व प्रदेश की तरक्की में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए देश की एकता व मानव कल्याण की भावना को और मजबूत करना चाहिये।

जयपुर, ४ जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्र सिंह ने गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती पर प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में श्रीमती सिंह ने कहा कि हमें गुरु गोविन्द सिंह के सिद्धान्तों व उपदेशों से प्रेरणा लेकर देश व प्रदेश की तरक्की में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए देश की एकता व मानव कल्याण की भावना को और मजबूत करना चाहिये।
विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रामनारायण विश्नोई तथा सरकारी मुख्य सचेतक श्री महावीर प्रसाद जैन ने भी गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
ग्रामीण विकास मंत्री की शुभकामनाएं
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री कालूलाल गुर्जर ने गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती के उपलक्ष्य में समस्त प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।
श्री गुर्जर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गुरु गोविन्द सिंह ने खालसा पंथ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को एक सूत्र में पिरोने का सद्प्रयास किया था। उन्होंने दलित, शोषित एवं गरीबों के हक और हित के लिए संघर्ष कर सभी धर्मों को इन्सानीयत की शिक्षा दी थी।
उन्होंने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह के संदेश और सिद्धान्त आज भी मानव धर्म की रक्षा के लिए बहुत जरूरी है।
|