राज्य सरकार के चार वर्षोंके कार्यकाल की उपलब्धियों पर टिब्बी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 4 Jan
2008
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टिब्बी विधायक श्री धर्मेन्द्र मोची ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में सभी क्षेत्रें में विकास के नए आयाम स्थापित हुए है।
हनुमानगढ, ४ जनवरी । राज्य सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में राज्य व जिले में हुए विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों के बारें में बानगी शुक्रवार को पंचायत समिति हनुमागढ के तहत ग्राम पंचायत टिब्बी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टिब्बी विधायक श्री धर्मेन्द्र मोची ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में सभी क्षेत्रें में विकास के नए आयाम स्थापित हुए है। उन्होंने कहा कि ‘‘उदीयमान राजस्थान ‘‘ के तहत प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के माध्यम से आम जन को राज्य के विकास के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। कार्यक्रम में कला जत्था कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच व विकास के प्रति मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता की बदौलत पेयजल, चिकित्सा, विद्युत, शिक्षा आदि के विकास के लिए धन की कोई कमी नही रही है। उन्होंन कहा कि ७० प्रतिशत गांवों में २४ घन्टे विद्युत उपलब्ध कराई जा रही है। विद्युत के क्षेत्र में राजस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की है।
टिब्बी विधान सभा क्षेत्र में गत चार वर्षो में हुए कार्यों को रेखांकित करते हुए विधायक ने कहा कि १५० स्कूल खोलने के अलावा छात्रवास की स्थापना की गई है। रावतसर में १३२ केवी की स्थापना पर १२ करोड रुपए व्यय होने का अनुमान है। इसके अलावा उन्होंने विधान सभा क्षेत्र में हुए अनेक कार्यों के बारें में बताया। कृषि विभाग के श्री ओ.पी. ठाकुर ने बताया कि गत चार वर्षो १७ डिग्गीयों को निर्माण कर किसानों को अनुदान प्रदान किया । २५४४ मीटर पाईप लाईन, ४१ फव्वारा सैट वितरण कर अनुदान दिए गए ,१९२८ मिनीकिटस किसानों को निःशुल्क वितरित किए गए ।
पशु चिकित्सक डॉ . विरेन्द्र कुमार ने बताया कि ३७ हजार १४८ पुशओं का उपचार किया गया , ५ हजार ११४ नस्ल सुधार, २१४ बधियाकरण, ५३७ का टीकाकरण, २२५ भैडों को बीमा किया , जिसमें से ६५ भैडो की मृत्यु होने पर भेड पालकों को बीमा राशि से लाभान्वित किया गया । उन्होंने बताया कि कुल ६८ शिविरों के दौरान सभी प्रकार के पशुओं की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। उपखण्ड अधिकारी श्री नारायणलाल सूत्रकार ने राजस्व अभियान के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। विकास अधिकारी श्री निजामुदीन जौलावत ने गत वर्षो के विकास कार्यो का लेखा -जोखा प्रस्तुत करते हुए सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना, गुरु गोलवलकर योजना, इंदिरा आवास व विधायक एवं सांसद कोष आदि के बारे में बताया । समारोह में सरपंच श्री सुरजीतसिंह , उपसरपंच , जिला परिषद के सदस्य श्री दलीपसिंह, ग्राम सेवक श्री राजेश सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक व गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे ।
इस अवसर पर जिला साक्षरता समिति के कलाजत्था कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीतों व लघु नाटिका के माध्यम से कार्यक्रम में बडी संख्या में मौजूद ग्रामीणों को राज्य सरकार के द्वारा चार वर्षो के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यो की जानकारी दी गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पं. गिरीराज शर्मा के निर्देशन में सभी कलाकरों ने ‘‘ उदीयमान राजस्थान‘‘ विषय पर अपनी आकर्षक प्रस्तुत दी । इस कार्यक्रम में ‘‘चार साल हो गए बेमिसाल, धरती जागी रे ......‘‘ गीत की प्रस्तुती को लोगों ने सराहा । लघु नाटिका ‘‘ बूझ बुझक्कड में बुझक्कड बने ‘‘ प. गिरिराज शर्मा ने उपस्थित दर्शकों से प्रश्न पूछे , साथ ही बुझक्कड से इन प्रश्नो के उत्तर मांग, जिसे बुझक्कड ने नाटक के माध्यम से बताये । इसके अलावा कार्यक्रम में कलाजत्था कलाकारों में कैलाश, सिकन्दर, बाबू, भूरीदेवी, व भवानी ने विभिन्न भूमिकाएं निभाई व गीतों की प्रस्तुति दी।