दरिया मृत्यु - पन्द्रह दिन में शपथ पत्र
4 Jan
2008
राज्य सरकार ने चूरू जिले की राजगढ तहसील के ग्राम मुन्दीताल निवासी दारासिंह उर्फ दरिया की पुलिस मुठभेड में २३ अक्टूबर, २००६ को हुई मृत्यु के घटनाक्रम से..
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
जयपुर, ४ जनवरी। राज्य सरकार ने चूरू जिले की राजगढ तहसील के ग्राम मुन्दीताल निवासी दारासिंह उर्फ दरिया की पुलिस मुठभेड में २३ अक्टूबर, २००६ को हुई मृत्यु के घटनाक्रम से सम्बन्धित सभी पहलुओं की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए राजस्व मण्डल, राजस्थान, अजमेर के सदस्य श्री आर.एस. अग्रवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
जांच अधिकारी ने आम सूचना जारी कर उक्त जांच के सम्बन्ध में जो भी व्यक्ति कोई जानकारी रखते हों वे अपने अभिकथन एवं उसकी पुष्टि में शपथ पत्र तथा उनकी पुष्टि में यदि उनके पास कोई दस्तावेज हो तो जांच अधिकारी को राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर के पते पर डाक द्वारा या स्वयं उपस्थित होकर १५ दिवस के अन्दर प्रेषित अथवा प्रस्तुत कर सकते हैं।
|