रैली के माध्यम से दिया पोलियो उन्मूलन का संदेश
4 Jan
2008
स्कूली बच्चों ने सामाजिक चेतना जगाने की दिशा में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए पल्स पोलियो जागरूकता रैली का आयोजन किया।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
डूंगरपुर ब् जनवरी/ राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आगामी म् जनवरी को पल्स पोलियो अभियान के प्रचार प्रसार के लिए स्कूली बच्चों ने सामाजिक चेतना जगाने की दिशा में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए पल्स पोलियो जागरूकता रैली का आयोजन किया।
शहर के ज्ञान भारती उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनिया चौक के लगभग दो सौ विद्यार्थियों ने जिला जनमंगल समन्वयक खुशवन्त दवे के नैतृत्व में रेली का आयोजन किया। रैली का आरंभ पुराना हॉस्पीटल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली कंसारा चौक, सोनिया चौक, माणक चौक व गेपसागर की पाल से होती हुई हॉस्पीटल पहुंची। रैली में स्कूली बच्चों ने माईक पर पल्स पोलियो अभियान के संबंध में नारे लगाए। रैली के दौरान बच्चों ने आम नागरिकों से अभियान के दिन भ् वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाने हेतु बूथ पर लाने की अपील की।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) डॉ हनुमानसिंह, डॉ एस एन जोनवाल, डॉ जी एस राव, ज्ञान भारती स्कूल के उपेन्द्र उपाध्याय, जय व्यास व सहायक लेखाधिकारी करणसिंह राव आदि उपस्थित थे।
|