आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था
जिले में गेहूं, दूध व फल, सब्जियों की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर होने के कारण इन वस्तुओं के परिवहन से सम्बधित किसी भी प्रकार की कठिनाई होने की सम्भावना नही है। बैठक में उपस्थित स्थानीय ट्रांस्पोर्ट ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा हडताल में भाग नही लिया जाएगा। जिला कलक्टर ने फल सब्जी व दूध विक्रताओं द्वारा हडताल का अनुचित लाभ उठाने की सम्भावना के मध्यजनर कृषि उपज मण्डी समितियों के सचिवों के निर्देश दिए है कि वे स्थानीय स्तर पर फल सब्जी विक्रेताओं के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करें की इनके भावों में अनावश्यक वृद्धि न हो। इसी प्रकार महाप्रबन्धक डेयरी को निर्देश दिए है कि वे दूध के दाम में अनावश्यक रुप से वृद्धि न होने कि पुख्ता व्यवस्था करें ।
उन्होंने कहा कि यदि कोई फल सब्जी एवं दूध विक्रेता द्वारा हडताल का अनुचित लाभ उठाते हुए भावों में वृद्धि की जाएगी तो उनके विरुद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी।
परिवहन वाहनों की वैकल्पिक व्यवस्था
जिला कलक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिले के विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध परिवहन वाहनों की सूची तैयार करें तथा जिले के प्राईवेट ट्रैक्टर यूनियन से चर्चा कर आवश्यकता पङने पर ट्रैक्टरों की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने रोडवेज के महाप्रबन्धक को निर्देश दिए कि आवश्यकता होने पर बसों से भी आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए बसों को उपलब्ध करवाया जाना सुनिश्चित करें ।
पेट्रोलियम पद्रार्थो एवं एलपीजी गैस वितरकों को पुख्ता सुरक्षा का इन्तजाम
जिला कलक्टर ने आईवोसी व एचपीसीएल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने साधनों के परिवहन से सम्बन्धित मार्गो का निर्धारण कर उस क्षेत्रा के थाना अधिकारियो से पूर्व में ही सम्फ स्थापित कर लें ताकि हडताल के मध्यनजर यदि परिवहन में बाधा उत्पन्न हो तो उसे तत्काल दूर किया जा सके।डिपो मैनेजर एचपीसीएल एवं आईओसी, पेट्रोल डीजल, केरोसील का पर्याप्त भण्डारन रखेंगे तथा इनकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। हडताली ऑपरेटर्स के बाधा उत्पन्न करने पर पुलिस के सहयोग से आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे यदि रोड परिवहन से पट्रोल/डीजल परिवहन सम्भव नहीं हो, तो ट्रेन से परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी रखेंगे।
उन्होने घरेलू उपभोक्ताओं को गैंस की सपलाई नियमित एवं व्यवस्थित रखने का दायित्व जिला रसद अधिकारी का होगा । जिला रसद अधिकारी स्थानीय गैंस वितरकों एवं रिफिलिंग प्लॉट से समन्वय रखकर व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस व्यवस्था के पुख्ता इन्तजाम
जिला कलक्टर ने जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करेंगे कि किसी भी विभाग द्वारा आवश्यक वस्तुओं की परिवहन में पुलिस के सहयोग की मांग की जावे, तो उन्हें तुरन्त पुलिस सहायता उपलब्ध करवाई जावे तथा यह भी सुनिश्चित करेंगे कि ट्रासपोटर्स आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न करें ना ही रास्ता जाम करने का प्रयास करें।
उप खण्ड स्तर पर भी रहेगी नजर
जिला कलक्टर ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी अपने क्षेत्रा में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पर निगरानी रखेंगे तथा दैनिक रूप से समीक्षा करेंगे कि क्षेत्रा में सभी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पर्याप्त हैं एवं दरों में अनावश्यक वृद्धि नहीं हुई है।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक नवज्योति गोगोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर आर.सी. गुप्ता, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के महानिरीक्षक शंकरलाल शर्मा, जिला रसद अधिकारी नवनीत कृष्ण पुरोहित, हनुमानगढ के आगार प्रबन्धक देवराज , जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बैरवा, मुख्य आयोजना अधिकारी ओ.पी. मांझू , तहसीलदार मदनसिंह चौहान सहित विभिन्न ट्रंास्पोर्ट ऑपरेटर्स के प्रतिनिधी भी मौजूद थे।