श्रीगंगानगर,(लक्ष्मीकान्त शर्मा) राजस्व शिविर में शामिल होने के लिए निकले श्रीकरणपुर एसडीएम जयसिंह सहू आज एक सडक दुर्घटना में घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। सिर में चोट होने के कारण टांटिया अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। उनकी सरकारी जीप को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में जीप का चालक रमेश और पदमपुर तहसील का बाबू सोहन घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम सहू को सिर पर चोंटे लगी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उन्हें कोई बेहद गंभीर चोट नहीं आई हैं। अस्पताल में मौजूद पदमपुर के तहसीलदार रणजीत गोदारा ने बताया कि उनकी हालत संतोषजनक है। तहसीलदार गोदारा ने बताया कि ये लोग जीप में आ रहे थे कि सांवतसर से घमुडवाली लिंक रोड पर मुडते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। सुबह घना कोहरा होने के कारण ट्रक चालक जीप को देख नहीं पाया और यह दुर्घटना हो गई। एसडीएम सहू गांव नरसिंहपुरा में आज आयोजित होने वाले राजस्व शिविर में भाग लेने के आ रहे थे। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर भवानीसिंह देथा, पुलिस अधीक्षक आलोक वशिष्ठ व अन्य अधिकारी चिकित्सालय पहुंचे।
मदन देवासी एसडीएम सहू गांव नरसिंहपुरा में आज आयोजित होने वाले राजस्व शिविर में भाग लेने के आ रहे थे। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर भवानीसिंह देथा, पुलिस अधीक्षक आलोक वशिष्ठ व अन्य अधिकारी चिकित्सालय पहुंचे।बोत बुरा हुआ ही हम भगवान से प्रथाना करते है उनके आत्मा को शांति मिले ..