www.khabarexpress.com |
|
| 07 September 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | |
श्रीगंगानगर,(लक्ष्मीकान्त शर्मा) सूरतगढ क्षेत्र में इन्द्रा गांधी नहर फीडर टूट गई। सेना के अभ्यास के दौरान नहर की पटरी में कटाव आ गया। लेकिन जहां नहर टूटी हैं, वहां आगे रेत के बडे टीले होने के कारण पानी को निकले की जगह नहीं मिली। नहर टूटने की जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों में हडकम्प मच गया। एसडीएम रामदेवसिंह बेनीवाल, पुलिस उपअधीक्षक नाजिमअली मौके पर पहुंचे। सिंचाई अधिकारी भी नहर टूटने के स्थान पर पहुंच गये। थर्मल प्लांट क्षेत्र में गांव अराईवाली के पास यह कटाव गया। इस भारी भरकम नहर में कटाव से बडा हादसा हो सकता था, जो टीलों के कारण टल गया। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नहर को बांधे जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't see Hindi ?