युवा एकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ ५ को
4 Mar
2008
डूंगरपुर, राज्य स्तरीय युवा एकता क्रिकेट कप प्रतियोगिता का शुभारंभ ५ मार्च को स्थानीय लक्ष्मण मैदान में होगा।
आयोजन सचिव मोहम्मद अयुब व जिला क्रिकेट संघ सचिव करूणेश जोशी ने एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि लक्ष्मण मैदान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कलक्टर नीरज के.पवन करेंगे। प्रतियोगिता में राजस्थान युवा क्लब, डूंगरपुर क्रिकेट टीम, उदयपुर, बांसवाडा, जोधपुर व जयपुर की टीमें भाग ले रही हैं जिसमें कई राष्ट्रीय स्तर के कई जुनियर व सीनियर खिलाडी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का फाईनल मैच ९ मार्च को खेला जाएगा। आयोजन समिति के युनुस एवं अध्यक्ष वाजिद अहमद खान ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को ५ हजार नकद व ट्राफी तथा उपविजेता को ३ हजार व ट्राफी प्रदान की जाएगी। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चुण्डावत, उपाध्यक्ष मुकेश नागदा, अवधेश जोशी व प्रबंधक पद्मेश गांधी व प्रतियोगिता निदेशक करूणेश जोशी रहेंगे। उपाध्यक्ष नटवर लाल व सैयद साबीर अली तथा संरक्षण जिला खेल अधिकारी प्रेमचंद शर्मा का रहेगा।
|