डूंगरपुर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उदयपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा पेटेन्ट विषयक एक विशाल कार्यशाला का आयोजन १२ मार्च को किया जा रहा है।
विभाग के अनुसंधान अधिकारी मनीष जैन ने बताया कि केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईडीपी सभागार में प्रातः १० बजे आयोजित होने वाली इस जागरूकता कार्यशाला में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि,शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों, प्रबुद्धजन और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रिात किया गया है।
कार्यशाला में पेटेन्ट की आवश्यकता, प्रक्रिया, इसे करवाने के लिए स्थान व इसके लिए आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी और शंकाओं का समाधान किया जाएगा।