बीकानेर सेठ मोहनलाल ओमप्रकाश लखाणी चेरिटेबल ट्रस्ट नापासर द्वारा पीबीएम अस्पताल में करवाये गये आपातकालीन वार्ड के नवीनीकरण एवं परिसर स्थित के लोकार्पण आज सोमगिरी महाराज ने किया इस अवसर पर उन्होने कहा कि कि ये सेवा कार्य नहीं, यज्ञ के रूप में लिया जाना चाहिए। तभी ऐसे केन्द्रों की सार्थकता सिद्ध होगी। महाराज ने चिकित्सकों को मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर कार्य करने का आव्हान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. राजाबाबू पंवार ने कहा कि लखाणी परिवार ने पुनीत कार्य किया वह सराहनीय है। उन्होंने बताया कि पीबीएम परिसर में जनसहभागिता के कारण आज पीबीएम परिसर में करोडों रूपये का कार्य चल रहे है। इनमें से तीन केन्द्र पूरे हो चुके है। जिसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा। पंवार ने नवनिर्मित वार्डों व केन्द्रों को साफ सुथरा रखने का आव्हान किया। विशिष्ठ अतिथि नोखा विधायक कन्हैयालाल झंवर ने इस कार्य के लिए लखाणी परिवार को साधूवाद देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। झंवर ने विधायक कोटे से १० लाख रूपये पार्कों के विकास के लिए देने की घोषणा भी की। पीबीएम अधीक्षक डा. विनोद बिहाणी ने कहा कि अस्पताल परिसर पर जो कार्य किये जा रहे है उसकी सार संभाल करना हमारा दायित्व है।