www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
22 November 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


मजदूर की मौत, मुआवजे के लिए हुआ हंगामा
4 Apr 2008

महावीर इन्टरनेशनल का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को | श्रीराम दरबार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 14 अप्रेल को | घटिया निर्माण कार्यों की जांच की मांग - धरना चौथे दिन भी रहा जारी | रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा व झांकियां | आवारा युवकों ने महिला की मारपीट | भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रेल को | होटल संचालक से मारपीट


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Writers, Columnist, Cartoonist, Photo-Journalist Invited to send their Contributions

मजदूर की मौत, मुआवजे के लिए हुआ हंगामा
सूरतगढ, (विकास यादव)थर्मल में मजदूर की मौत के बाद उसके परिजनों को मुआवजा दिलवाने को लेकर यहां राजकीय चिकित्सालय में हंगामा हो गया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम रामदेवसिंह बेनीवाल, पुलिस उप अधीक्षक नाजिम अली खान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तापीय परियोजना की निर्माणाधीन छठी इकाई में एक भारी पीएससी प्लेट को चैन पुली से उठाया जा रहा था। बताया गया है कि करीब 15 मीटर ऊंचाई पर इस प्लेट को गोपीराम व उसका साथी सुरेन्द्र ऊपर उठा रहे थे। अचानक गोपीराम के पहनी सेफ्टी बैल्ट टूट गई और वह नीचे जा गिरा। 22 वर्षीय गोपीराम के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें आई।
करपाल प्रोजेक्ट इन्जीनियरिंग प्रा. लि. के इस कर्मचारी गोपीराम के हादसे का शिकार होने के बाद कर्मचारियों में रोष फैल गया। कम्पनी के अधिकारियों ने गोपीराम को इलाज के लिए तुरन्त श्रीगंगानगर के एक नीजि चिकित्सालय में भर्ती करवाया। गोपीराम का सफल ऑपरेशन भी हुआ लेकिन रात्रि ढाई बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
यहां राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में शव पहुंचने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील, कांग्रेसी नेता राजेन्द्र भादू, बलराम वर्मा व पीलीबंगा के विधायक रामप्रताप कासनियां चिकित्सालय पहुंच गए। नेताओं के पहुंचने की सूचना के बाद एसडीएम रामदेवसिंह बेनीवाल, पुलिस उप अधीक्षक नाजिम अली खान, राजियासर थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह व बडी संख्या में अन्य मजदूर भी चिकित्सालय पहुंच गए।
राजेन्द्र भादू ने मजदूर की मृत्यु पर रोष प्रकट  करते हुए इसके लिए थर्मल व कम्पनी अधिकारियों को दोषी ठहराया। जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील व बलराम वर्मा ने कहा कि हाल ही के मजदूर आंदोलन में मजदूरों की सुरक्षा का मामला उठाया गया था, मगर इसे कोई महत्व नहीं दिया गया।
काफी गहमागहमी के बाद अन्य नेताओं की उपस्थिति में कम्पनी के अधिकारियों से हुई वार्ता में कम्पनी की तरफ से एक लाख व अन्य सहयोगियों की तरफ से 3॰ हजार रुपये मृतक के परिजनों को देने पर सहमति हुई। इसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक गोपीराम सोमासर निवासी मोटाराम गोदारा का पुत्र था।

महावीर इन्टरनेशनल का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को
सूरतगढ, (विकास यादव)महावीर इन्टरनेशनल का शपथ ग्रहण समारोह व वार्षिक सभा रविवार शाम 5 बजे श्री माहेश्वरी भवन में आयोजित होंगी। संस्था के सचिव नरेन्द्र चाहर के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि राज्य सरकार के उप मुख्य सचेतक डॉ. ओ.पी. महेन्द्रा होंगे, जबकि अध्यक्षता जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील करेंगे। इसके अलावा मुख्य वक्ता संस्था के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद पुष्प जैन, सम्मानीय अतिथि क्षेत्रीय विधायक अशोक नागपाल तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आलोक वशिष्ट व संस्था की यूथविंग के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कोठारी होंगे। इस अवसर पर नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर पदभार सौंपा जायेगा।

श्रीराम दरबार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 14 अप्रेल को
सूरतगढ, (विकास यादव)प्रसिद्ध श्री बालाजी किशन पित्तर जी मन्दिर परिसर में श्रीराम दरबार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 14 अप्रेल को रामनवली के दिन की जायेगी। इस अवसर पर 9 दिवसीय भव्य समारोह 6 अप्रेल से शुरू होगा।  मन्दिर कमेटी की प्रभारी श्रीमती प्रेमा बाई ने बताया कि श्रीराम कथा 6 अप्रेल से दोपहर 12.15 बजे तक होंगी। 14 अप्रेल तक चलने वाली कथा का वाचन बीकानेर से पधारे आचार्य पण्डित शिवजी भादाणी करेंगे। 12 अप्रेल को सुबह 7 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में श्रीराम दरबार की झांकी, रथ यात्रा झांकियां व नृत्य विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगे। 11 अप्रल को मेघराज सोनी एण्ड पार्टी द्वारा भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। समारोह के अन्तिम दिन 14 अप्रेल को रामकथा की पूर्णाहूति, रामदरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, हवन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि वार्ड नं. 5 स्थित मंदिर परिसर में श्री गौरीशंकर का भी भव्य मन्दिर स्थापित किया गया है।

घटिया निर्माण कार्यों की जांच की मांग - धरना चौथे दिन भी रहा जारी
सूरतगढ, (विकास यादव)राजकीय चिकित्सालय में नव निर्मित भवन में हुए घटिया निर्माण कार्यों की जांच की मांग को लेकर चिकित्सालय के समक्ष भारतीय जनशक्ति पार्टी का धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को धरना स्थल पर मामराज छिम्पा, मदन पारीक, अजीत पटावरी, सतनाम रामगढिया, मुरलीधर मुद्गल सहित दर्जनों कार्यकर्ता बैठे। इस अवसर पर राजेन्द्र मुद्गल ने बताया कि प्रदेश मंत्री रतन पारीक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर यह मांग उठाएगा। प्रतिनिधि मण्डल में तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र मुद्गल, जिला उपाध्यक्ष अजय भांभू युवा शक्ति के अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहराव किशनलाल स्वामी शामिल होंगे। यह प्रतिनिधि मण्डल शुक्रवार को जयपुर के लिए रवाना हुआ।

रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा व झांकियां
सूरतगढ, (विकास यादव)बजरंग दल व विहिप की संयुक्त बैठक में गुरुवार को संघ कार्यालय में हुई जिसमें रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा व झांकियां निकालने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विहिप के गणपत अग्रवाल, जिला अध्यक्ष हीरालाल सोनी, राजकुमार महर्षि, कृष्ण भारद्वाज, बजरंग दल जिला संयोजक महेन्द्र नागर, नगर अध्यक्ष इन्द्र शर्मा, रमेश सोनी मानव सेवा प्रमुख अरविन्द सिंह लवाना उपस्थित थे।

आवारा युवकों ने महिला की मारपीट
सूरतगढ, (विकास यादव)आवारा युवकों को पडौस में आने से रोकने पर महिला को मारपीट का शिकार होना पडा। इस सम्बंध में मारपीट की शिकार वार्ड नं. 5 निवासी कलावती पत्नी वेदप्रकाश शर्मा ने पुलिस को सूचना दी है कि उसके पडौस  म विनोद जाट अपने मकान में रहता है। परिवार वाले गांव में रहते हैं। आरोप है कि विनोद के पास आवारा किस्म के युवकों का आना-जाना रहता है। इससे रोका तो कल सुबह विनोद सहित सलीम, मनजीत, सौरभ आदि ने उसके घर आकर कलावती से मारपीट कर गालियां निकाली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रेल को
सूरतगढ, (विकास यादव)भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रेल को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर शनिवार सुबह 11 बजे चौपडा धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप म पार्टी के जिलाध्यक्ष सीताराम मौर्य होंगे। पार्टी के नगर मण्डल महामंत्री किसन भार्गव के अनुसार कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य तथा जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। नगर अध्यक्ष विजय कुमार गोयल ने बताया कि इस सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह बना हुआ है।

होटल संचालक से मारपीट
सूरतगढ, (विकास यादव)शराब नहीं मंगवाने पर युवकों ने होटल संचालक से मारपीट कर रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने चार नामजद युवकों सहित कइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुराने बस स्टेण्ड के सामने स्थित मनोहर होटल के संचालक महेश कवातडा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात्रि वह अपने होटल पर बैठा था कि रात्रि करीब साढे दस बजे शराब पीकर जब्बरसिंह, मुन्ना, दीपू, रवि व 4-5 अन्य युवक उसके होटल पर आए और उसे शराब की बोतल लाने को कहा। कवातडा के मना करने पर इन युवकों ने उसे मारपीट की तथा जाते समय ये लोग महेश से 15-16 सौ रुपये छीन ले गए।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Independent candidate take back his election nomination in favour of Dr B D Kalla

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com