www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
22 November 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


मलेरिया रोग के नियंत्रण के लिए दिये गांव गोद में
4 Jul 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



 Educational Short Stories in Hindi

बीकानेर,४ जुलाई। मलेरिया रोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तहसील कोलायत क्षेत्र के गांवों को चिकित्सा अधिकारियों को गोद दिये गये है। इसके लिए जिला स्तरीय एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को पांच-पांच गांव गोद दिये है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.नृसिंह बिठू ने एक आदेश जारी कर तहसील कोलायत में १६ चिकित्सा अधिकारियों को मलेरिया रोग के नियंत्रण के लिए लगाया है। गोद लिए हुए गांवों में समस्त प्रभारी अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि इन गांवो में मलेरिया से एक भी मृत्यु नही हो। रोग पनपे ही नहीं इसके लिए समस्त जल स्त्रोतों में गम्बुशिया मछलियों को छोडना,प्रत्येक घर के टांकों में टैमीफोस का छिडकाव,विद्यालयों में डीडीसी की स्थापना,आशा सहयोगिनी एवं मलेरिया लिंक वोलिन्टियर्स को डीडीसी होल्डर बनाना और उनके कार्य का पर्यवेक्षण करना और सभी गांव में बुखार सर्वे एवं एक्टिव सर्विलेन्स का कार्य करेंगे। चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि बुखार का प्रत्येक रोगी क्लोरोक्वीन की गोली उम्र के अनुसार आवश्यक रूप से खाये। पीएफ रोगी से संबंधित समस्त फोलोअप एक्शन को भी सुनिश्चित करेगे। साथ ही सघन रक्त पट्टिका संचय,आस-पास के ५० घरों में टैमीफोस का छिडकाव व पायराथ्रम से फोकल का स्प्रे भी करवायेंगे। डा.बिठू ने बताया कि उनके पास कोलायत,मढ,दियातरा,नयागांव व खारिया मलिनाथ गांव गोद के रूप रहेंगे। जिला प्रजनन एवं शिशु बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सोहन लाल गोदारा को नोखडा, मोडिया, राणेरी, छिनेरी, गोविन्दसर, डा.सत्यनारायण को सियाणा, नैणिया, बाला का गोल, खारा लाहोन व मियांकौर, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.पी.लखोटिया को गोकुल, दण्डकला, भलूरी, विकेन्द्री व बंधली, डा.नवल गुप्ता को बिठनोक, माधोगढ, माणकासर, बागडसर, व शेरूवाला,  डा. अनिल जैन को खारी चारनान, गंगापुरा, मोटावता, नोखा दैया व कोडमदेसर गांव गोद दिये गये है। इसी प्रकार से डा.रमेश गुप्ता को गजनेर, मोडिया मानसर, चांडासर, नाइयों की बस्ती, बलाला, कोटडा, सालासर, डा.के.एल पंवार को नांदडा, खजोडा, भेलू, हनुमान नगर व दासूडी, डा.सागरमल शर्मा को झझू,हदं, लम्बाणा मूलवान, लम्बाणा भाटियान व खिन्दासर, डॉ.मनीष वर्मा को अक्कासर, भोलासर, हाडला भाटियान, हाडला रावलोतान व लोहिया, डा.सुरेन्द्र चौधरी को गडियाला, कोलासर पश्चिम, हिराई की ढाणी, मण्डाल चारनान, रावलोतान, भाडियान, शंभु का बुर्ज नगरासर, डा.गुलाब सिंह को आरडी ८२०,राणासर, पाबूसर सिंदुका, अगनेऊ व रणधीसर, डा.प्रकाश दैया को बज्जू तेजरापुरा खालसा, भाटियों की ढाणी, ग्रांधी, गोडू, मोडायत, मिठडिया, डा. नील जैन को बीकमपुर, गोगडियावाला, फुलासर खुर्द, चारणवाला व रणजीतपुरा, डा.राधेश्याम वर्मा को छीला कश्मीर, बरसलपुर, राववाला, जग्गासर, बिजेरी व करणीसर तथा चिकित्सा अधिकारी दियातरा को टोकला, खारिया पतावतान, खेतोलाई शिंभु, बुर्ज, उदट व खारिया मलिनाथ गांव को गोद दिया गया है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Independent candidate take back his election nomination in favour of Dr B D Kalla

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com