बीकानेर, राजकीयसिटी डस्पेन्सरी पांच में चिकित्सा मंत्री इमामुदीन ने दस बेड के भवन का शिल्यान्स किया। नगर निगम के सहयोग से बनने वाले इस हॉल के भूमि पूजन के अवसर पर बोलते हुए चिकित्सा मंत्री ने कहा कि स्वत निकाय संस्थाओं द्वारा इस प्रकार की पहली अनुकरणीय हैं। इस प्रकार के हॉल बन जाने से आम आवाम को बहतरीन चिकित्सा सुविधा मिलेगी, उन्होने किसी भी चिकित्सा सुविधा के लिए हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग को अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा देने के लिए संकलित हैं। उन्होंने योजनाओ पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनता सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करना चाहेगी। महापौर मकसूद अहमद ने बताया कि हॉल 15 लाख की लागत से बनाया जाऐगा, जिसमें दस बेडो की व्यवस्था तथा साथ नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहेगा। निगम इस प्रकार की जन सुविधाएं वाली योजनाओं को आगे भी जारी रखेगी। कार्यक्रम में जनादर्न कल्ला, कर्णपाल सिंह शेखवत व विश्वजीत सिंह हरासर ने भी अपने-अपने विचार रखें।