पीबीएम अस्पताल में नवजात शिशु इकाई का लोकापर्ण
4 Jul
2009

बीकानेर, संभाग की सबसे बडी अस्पताल पी. बी. एम. में शनिवार को राज्य के चिकित्सा मंत्री दारूमियॉ ने नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई का लोकापर्ण किया। उन्होने कैंसर चिकित्सालय में लोथिटिप्स मशीन का उदघाटन किया, इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री ने कहा कि इन मशीनों के लग जाने से गंभीर रोगीयों का इलाज तत्परता से किया जाएगा। डॉ. के. सी. नायक ने बताया कि जर्मनी से मंगाई गई यह मशीन लगभग 1 करोड रूपये की लागत की हैं। जो राजस्थान स्टेट माइन्स मशीन के सहयोग से लाई गई हैं। डॉ. नायक ने बताया कि इस प्रकार की मशीन राजस्थान में 6, 7 जगह उपलब्ध हैं, और बीकानेर में यह पहली मशीन हैं। इसके लिए 2 टेक्निसियल व 1 डॉ. अपनी सेवाऐं 24 घण्टे देगें। इस मशीन के आ जाने से गुर्दे में स्थित पथरी का ऑपरेशन बिना चीर-फाड के होगा। गरीबी रेखा से नीचे स्तर के लोगों का मुफत इलाज किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य सचेतक वीरेन्द्र बेनीवाल, डॉ. बी. डी. कल्ला, विनोद बिहाणी, डॉ. बहादूर एवं डॉ. अजय शर्मा आदि थे।
इसके बाद व्यापार मण्डल के द्वारा अभिन्दन समारोह का आयोजन रखा गया। जिसमें व्यापारी मण्डल के अघ्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, कन्हैया लाल बोथरा, बेगराज नागपाल, राजेश गोयल, घेवरचन्द, सुभाष मितल, दिलीप भाई, विजय सेंदिया व तौलाराम पेडवाल आदि मौजूद थे।
|