स्वाधीनता दिवस पर सम्मान के लिए प्रस्ताव प्राप्ति ८ अगस्त तक
4 Aug
2007
बांसवाडा, ४ अगस्त/स्वाधीनता दिवस १५ अगस्त पर बांसवाडा में होने वाले जिलास्तरीय मुख्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा।
जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने इस बारे में तमाम विभागों के अधिकारियों को भिजवाए निर्देश पत्र में कहा है कि स्वाधीनता दिवस सम्मान के लिए योग्य अभ्यर्थियों के प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में जिला कलक्ट्री कार्यालय के सामान्य अनुभाग में पहुंचाए जाने चाहिए। इनकी अंतिम तिथि ८ अगस्त है।
|