www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
22 November 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


बिजली समस्याओं का समाधान ऑन लाइन होगा
4 Aug 2008, 0949 Hrs

जयपुर और कोटा से शुरूआत होगी


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Pelagian's e-Dictionary : Hindi to English and Enlgish Dictionary

जयपुर, जयपुर और कोटा के बिजली उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं का समाधान अब आई.टी. के माध्यम से संचालित कॉल सेन्टरों के माध्यम से एक ही छत के नीचे हो सकेगा। इसके लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम तीन साल में १६ करोड रुपए खर्च करेगा।

उपभोक्ता की समस्याओं के शीघ्र निपटारे के लिए की जा रही ये व्यवस्था देश में पहली बार की जा रही है जिसमे शिकायतों का निवारण अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से करने की पहल की गई है और मुंबई जैसे दूसरे शहरों में इस कार्य में रह गई खामियों को दूर कर दिया गया है।

निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर.जी.गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नए उपभोक्ता प्रबंधन सिस्टम के माध्यम से बिजली गुल होने की शिकायत जहां सूचना देने के एक घंटे के अंदर ठीक की जा सकेगी वहीं अन्य समस्याओं का समाधान भी निश्चित समय पर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सेवा केन्द्रों के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जयपुर में तंत्रा को स्काडा और जीआईएस जैसी अत्याधुनिक तकनीक से जोड दिया गया है।

नवीनतम सूचना तकनीक पर स्थापित किए जाने वाले इन काँल सेन्टरों का प्रबंध देखने वाली कंपनी उपभोक्ताओं को बिलों की बकाया, बिल जमा कराने की सुविधा के साथ ही कनेक्शन काटने आदि की सूचना भी एसएमएस के जरिए देगी। गुप्ता ने बताया कि नया उपभोक्ता प्रबंधन सिस्टम इस साल एक अक्टूबर से काम प्रारंभ करने लगेगा। इसके साथ ही घरेलू व अघरेलू श्रेणी में नए कनेक्शन लेने के लिए भी आवेदन के साथ ही डिमांड नोटिस जारी हो सकेंगे और आवेदक चाहेगा तो हाथों हाथ उसके पैसे भी जमा करा सकेगा।

इस व्यवस्था के जरिए विद्युत भार बढाने, नाम परिवर्तन और बिलों की गलतियों को भी ठीक किया जा सकेगा। इसके साथ ही मीटर जलने या खराब होने की शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकेगी जिन्हें एक निश्चित समय में ठीक कर दिया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि नया सिस्टम लागू हो जाने के बाद कोई भी उपभोक्ता आन लाइन अपनी समस्या और उसके निवारण की जानकारी भी ले सकगा।

उन्होंने कहा कि नए काल सेन्टर बिजली कंपनी के कार्यालयों में स्थापित करने वाली कंपनी को इनमे आधुनिक उपकरण, कैमरे और व्हीकल ट्रेफिक सिस्टम लगाना होगा। इसके साथ ही उसे फाल्ट ठीक करने के लिए नवीनतम उपकरणों से लैस वाहन और पर्सन ट्रेकिंग सिस्टम भी विकसित करना होगा जिससे बिजली जाने की शिकायत मिलते ही उसके पते से नजदीक के वाहन और व्यक्ति को तुरंत वहां भेजा जा सके। ऐसी कंपनी को काल सेन्टरों के साथ ही उपभोक्ता सेवा केन्द्र भी स्थापित करने होंगे।

नए सिस्टम की विस्तार से जानकारी देते हुए गुप्ता ने बताया कि इस पर उपभोक्ता को शिकायत करने के लिए १५५३३३ पर फोन करना होगा या काल सेन्टर पर पर जाकर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। शिकायत करने पर उपभोक्ता को एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। कंपनी के अधिकारी बिजली जाने की शिकायत मिलते ही उपभोक्ता के स्थान का पता लगाकर वहां से सबसे नजदीक मोबाइल वाहन को इसकी जानकारी देंगे जो शिकायत को एक घंटे में दूर करने की कार्रवाई करेंगे। शिकायत दूर होते ही उपभोक्ता काल सेंटर को इसकी जानकारी देगा जो उसके रजिस्ट्रेशन नंबर पर दर्ज हो जाएगी।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Independent candidate take back his election nomination in favour of Dr B D Kalla

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com