www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Dos Base Payroll Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
29 August 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


बेसिक महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी आयोजित, पूर्णिमा मिस फ्रेशर व कैलाश मिस्टर फ्रेशर चुने गए
4 Sep 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Restaurant Billing Software

बीकानरे के नयाशहर स्थित बेसिक महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के नवागंतक छात्र छात्राओं का उनके सीनियर ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान कॉलेज में छह घण्टे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। नवागुंतक छात्रों सहित सभी छात्र छात्राओं ने कॉलेज में जमकर धमाल मचाया। किसी ने पश्चिमी सभ्यता से ओतप्रोत गानों पर अपनी प्रतिभा दिखाई तो किसी ने लोक गीतों पर अपना हुनर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान दर्शको ने जमकर हूटिंग की और अपने साथियों का उत्साह बढाया। कार्यक्रम में हेमलता, सुषमा, मोनिका एण्ड पार्टी, विकास राव, अनुपमा सुथार, हिमांशु, विश्वमोहन पुरोहित, मीनू केवलिया, नरेश, उर्वशी, सी पी नाहटा, अरूण पंवार, पूजा हर्ष चंचल, अंकिता, नेहा, नीलम पुरोहित, अनुपमा, मनोज व्यास, राधिका मल्ल, संजय, मनीष पुरोहित सहित करीब पचास से भी ज्यादा छात्र छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियाँ दी।
क्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर व मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के नवागुंतक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के चार दौर हुए। पहले दौर में प्रतियोगियों ने अपना परिचय दिया और दूसरे दौर में अपनी ड्रेस के माध्यम से दर्शकों को आकर्षित करने का प्रयास किया। तीसरे दौर में प्रतियोगीयों को प्रश्न पूछे गए और उनके द्वारा दिए गए उत्तरों के बाद निर्णायकों ने नम्बर दिए। तीनों दौर के नम्बरों में जो आगे रहा उसे विजेता घोषित किया गया। इस प्रकार कॉलेज के कैलाश मिस्टर फ्रेशर चुने गए और मिस्टर फ्रेशर रनर अप का खिताब गोविंद पुरोहित ने जीता । इसी प्रकार विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा पूर्णिमा व्यास ने मिस फेरशर का खिताब जीता तो वाणिज्य की छात्रा खुशबू व्यास दूसरे स्थान पर रही।
कार्यक्रम की शुरूआत में कॉलेज प्राचार्य आर एस मालोदिया, कॉलेज प्रबन्ध समिति के सचिव रामजी व्यास व मुख्य अतिथि अनुराग हर्ष ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कॉलेज का संचालन भी काफी प्रभावी रहा। कॉलेज के ही अंजलि, वर्षा पुरोहित, मीनू केवलिया, डिम्पल गाडोदिया, गौरीदत्त पाण्डे, यदुनारायण, राखी पुरोहित ने संचालन किया।


 


Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Inter-state transportation contract singed between Rajasthan and Haryana states

Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?

Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela