www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Exam Results: B.Sc. Part II (new) | B.Sc. Home Sc. II (new) | B.Sc. Home Sc. I (new) | B.Sc. Bio Tech. II (new) | M.Sc. (P) Micro Biology (new) | M.Sc. (P) Botany (new) |
Get Result Alert on your mobile, SMS JOIN khabarexpress to 567678.
Education Special

Education Directory
Exam Results
Who is Who

Article
Tutorial
Information
Quote

Can't see Hindi ?
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
06 July 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


जयपुर को टैस्ट दर्जा मिलना तय

4 Sep 2007
Add comment          Mail          Print          Write to Editor

 Educational Short Stories in Hindi

जयपुर, ४ सितम्बर (खेसं.) सवाई मानसिहं स्टेडियम को राजस्थान के एक मात्र टैस्ट केन्द्र का दर्जा मिलना तय हो गया है। आईसीसी के मैच रेफरी एलन हर्स्ट ने गुलाबीनगर के इस स्टेडियम को टैस्ट केन्द्र के लिहाज से पूरी तरह उपयुक्त पाया है। हर्स्ट ने केवल मैच रेफरी और थर्ड अम्पायर के रूम में मामूली बदलाव करने का सुझाव दिया है। जयपुर मे वर्ष २००५ में आयोजित भारत-श्रीलंका वन डे में आईसीसी के मैच रेफरी रहे हर्स्ट मंगलवार को सवाई मानसिहं स्टेमिडयम को देखकर चकित रह गए। टैस्ट केन्द्र के लिए उपलब्ध सुविधाओं को एक फार्म में दर्ज किया जाता हैं और हर्स्ट को किसी स्थान पर रिमार्क लगाने की जरूरत नहीं पडी। उन्होंनें आरसीए के डिप्टी प्रेसीडेट डा. बिमल सोनी को केवल मैच रेफरी और थर्ड अम्पायर के रूम कें मामूली बदलाव का सुझाव दिया ताकि वहां से मैदान का ओर अच्छा व्यू नहरर आ सके।
 उल्लेखनीय है कि हर्स्ट भारत में नए टैस्ट और वन डे केन्द्रों का जायजा लेने आए है। वे जयपुर से धर्मषाला गए है। भारत में जयपुर के अलावा राजकोट, हैदराबाद, विषाखापत्तनम टैस्ट केन्द्र के दावेदार है।
 सूत्रों के अनुसार जयपुर को टैस्ट केन्द्र के दर्जे की घोषणा महज औपचारिकता है। आईसीसी हर्स्ट की रिपोर्ट पर विचार के बाद एक से डेढ माह की अवधि में जयपुर को टैस्ट केन्द्र धोषित कर देगी। हर्स्ट को डा. .सोनी के अलावा आरसीए की मैदान औश्र पिच कमेटी के मुखिया तापोष चटर्जी तथा क्यूरेटर अब्दुल सईद नेस्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानाररी दी। आरसीए की साधारण सभा की बैठक जयपुर में ३० सितम्बर को होगी। साधारण सभा में पेष करने के लिए आरसीए के खातों का ऑडिट का काम जोर षोर से जारी है। आरसीए की पिछली साधारण सभा वर्ष उदयपुर  में पिछले वर्ष २३ सितम्बर को आयोजित की गई थी साधारण सभा की बैठक के एजेण्डा में ऑडिट किए एकांउट पास कराना मुख्य मुद्दा हैं क्योकि इनके आधार पर ही बीसीसीआई से वित्तीय मदद मिलती हैं चैम्पियंस ट्राफी के खर्चों कों लेकर खाते तैयार करने में कुछ परेषानी हो रही थी लेकिन बताया जाता है। कि कुछ दिनों में खातों को अंतम रूप दे दिया जाएगा । इस बीच आरसीए की प्रोग्राम एंड फिक्सर कमेटी की बैठक ६ सितम्बर को जयपुर में होगी। अषोंक ओहरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं के कलेंडर को अंंतम रूप दिया जाएगा।



Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News:

Comments to this News
Be the first to comment on this News

 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles
Bharat Bandh - Nandlal Vyas and BJP Worker

Back to home


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap

Special Edition
:
Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela