KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Property free

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


ज्वैलरी वंडर 2008 आगामी 20 सितम्बर से
4 Sep 2008

आगामी त्यौहारों के पर्व पर भारतीय बाजार में उतरने वाले आभूषणों की प्रदर्शनी


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


सीजन के आभूषणों की प्रदर्शनी

नई दिल्ली, ज्वैलरी वंडर 2008 आगामी 20 सितम्बर से 22 सितम्बर तक प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी । दिल्ली के आभूषण निर्माताओं के शीर्ष संगठन ज्वैलरी मार्केट के तत्वाधान में आयोजित की जाने वाली वार्षिक आभूषण एवं रत्नों की प्रदर्शनी में 10 राज्यों के लगभग 150 आभूषण निर्माता भाग लेंगे ।
यह जानकारी देते हुए ज्वैलरी ट्रेड के अध्यक्ष श्री विजयवर्मा ने बताया कि लगभग 32000 वर्गफुट क्षेत्र में आयोजित की जाने वाली इस प्रदर्शनी में देश के लगभग 10,000 आभूषण विक्रेता हिस्सा लेंगे तथा इस दौरान लगभग 1500 करोड रूपए का व्यापार होने की सम्भावना है ।
उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में नवरात्रों तथा शरद ऋतु में शादियों के लिए विशेषज्ञ कारीगरों द्वारा तैयार की गई जयपुर, कोलकत्ता, मुम्बई तथा सूरत की ज्वैलरी के नए डिजाईनों को मार्केट में उतारा जाएगा । देश के चुनींदा थोक स्वर्ण विक्रेताओं द्वारा प्रायोजित इस प्रदर्शनी में 500 रूपए कीमत के साधारण सैट से लेकर 20 लाख रूपए कीमत के हीरों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी ।
श्री विजय वर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में फैशन परस्त महिलाओं को उचित मूल्यों पर विविध रंगों तथा डिजाईन के आधुनिक स्टाईल के गहने मार्केट में लांच किये जायेंगे । महिलाएं अपने आभूषणों से आत्मियता एवं व्यक्तिनिष्ठ तौर से जुडी होती हैं तथा इस प्रदर्शनी में महिलाओं के आभूषणों से जुडे भावनात्मक पहलुओं पर आधारित गहनों को लांच किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में हीरों तथा बहुमूल्य रत्नों को शामिल किया गया है जिनमें पन्ना, रूबी, पीला माणी तथा प्राकृतिक नील माणी शामिल हैं तथा इनमें देश के चुनींदा डिजाईनरों तथा बहुमूल्य रत्न जडने वालों की कारीगरी के उत्कृष्ठ नमूनों की झलक मिलेगी । इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के कं गन, इयररिंग, पैंडैट, ब्रोच एवं रिंग उपलब्ध होंगे ।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के दौरान आभूषण व्यापार से जुडे विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा खुदरा व्यापारियों को शिक्षित किया जाएगा तथा विभिन्न गहनों, रत्नों एवं हीरों आदि की गुणवता, पहचान तथा विश्वसनीयता परखने के विभिन्न वैज्ञानिक तरीकों का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के दौरान तीन स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी जिसमें आई0टी0पी0ओ0, निजि सुरक्षा तथा दिल्ली पुलिस की सुरक्षा सम्मिलित होगी तथा सुरक्षा से जुडे नवीनतम एवं अति आधुनिक उपकरण स्थापित किये जायेंगे ।

Download Free Trial Jewellery Accounting Software, Its Free!

 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Jewellery Jewellery Show Exhibition Trade Fair

Pelagian Dictionary

वंडर
आगामी
सितम्बर
से


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Abhishek Bachchan_Sarah Jane


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares