सम्पूर्ण समाज को शिक्षित करने का संकल्प लें- सिंह
4 Sep
2009
जयपुर। राज्यपाल एस.के. सिंह ने शिक्षकों का आह्वान किया है कि वे सम्पूर्ण समाज को शिक्षित और संस्कारित करने का संकल्प लें। सिंह ने महान दार्शनिक, शिक्षाविद् और स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् के जन्म दिवस और शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों विशेषकर शिक्षकों को अपने संदेश में कहा है कि शिक्षकों की हमारे समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा मनुष्य को सामाजिक चेतना व राष्ट्रीय सरोकार से जोडती है। सिंह ने कहा है कि देश में प्रबुद्घ नागरिक बनाने के लिए बच्चों में स्वावलम्बन, संयम, स्वाध्याय, उद्यमशीलता, सृजनात्मक और नैतिकता के गुणों का विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य करने के लिए शिक्षकों को संकल्प लेना चाहिए।
|