बीकानेर संवाददाता, ४ अक्टूबर। जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित इनोवेशन (बीकानेर कम्प्यूटर एसोसिएशन की इकाई) में ८ अक्टूबर को कम्प्यूटर हार्डवेयर से संबंधित एक निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में चल रहे शिविर में कई छात्र-छात्राओं ने कम्प्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्किंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की। आजकल कम्प्यूटर का प्रयोग काफी ज्यादा बढ गया है और छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए संस्थान के प्रशासक त्रिलोक सिंह ने बताया है कि संस्थान में बेसिक कम्प्यूटर एवं फन्डामेंटल के कोर्स का भी आयोजन किया जा रहा है। संस्थान की कार्य समिति ने कम्प्यूटर के बढते उपयोग को ध्यान में रखते हए निर्णय लिया है कि कम्प्यूटर हार्डवेयर सॉफ्टवेयर के एक निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।