www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
EDA - School Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
10 January 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


बच्चियों में देश भक्ति के संस्कार डालेः श्रीमती सुमित्रा सिंह
4 Oct 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Writers, Columnist, Cartoonist, Photo-Journalist Invited to send their Contributions

हनुमानगढ ४ अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा सिंह ने कहा है कि महिला ओं ने प्रत्येक क्षेत्र में कामयाबी के नए आयाम स्थापित किए है तथा बच्चियों में देश भक्ति के संस्कार डाले जाने आवश्यक है। श्रीमती सिंह गुरूवार को हनुमानगढ जिला मुख्यालय पर जाट कन्या छात्रावास में १८५७ की क्रांति के १५० वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं में असीम शक्ति है जिसके दम पर वे पूरे कुनबे को बाँध कर रखती है तथा परिवार का संचालन करती है। समाज को कन्या भ्रूण हत्या  के नासूर से मुक्त कराने के लिए महिलाओं की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को ऐसी प्रवृतियों को नकारना चाहिए। इस अवसर पर छात्रावास की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों तथा सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रावास में बालिकाओं में देशभक्ति के संस्कारों को विकास किया जाना तारीफे काबिल प्रयास है। कार्यक्रम में विधायक श्री विनोद कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल तथा श्रीमती तारावती भादू ने भी विचार रखें। इस दौरान छात्रावास की बालिकाओं ने १८५७ के स्वतंत्रता संग्राम, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव के बलिदानों तथा आजादी की शौर्य गाथाओं को जीवंत करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी की दाद हासिल की। साथ ही उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या पर एक लधु नाटिका की भी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रावास अधीक्षक श्रीमती शर्मिला जांगू सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान श्री दयाराम जाखड, श्री सुरेन्द्र कडवासरा सहित, बालिकाओं के अभिभावकगण पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री भीष्म कौशिक ने किया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
SMS, Stories, Poems, Jokes, Facts in Hindi
Top Story of The Day
Latest Articles

Deepika and Saharukh Khan in upcoming movie Billu Barbar

Want to Sell your old CAR or Bike? Post free Classified Post  @ Rajb2b.com

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com