www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts
Search Photo  
RSS Feed
10 January 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


राष्ट्रीय स्तर पर खेल पत्रकारिता के पुरूस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित
4 Nov 2007

दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय रमेश आचार्य की स्मृति में रमेश आचार्य फाउण्डेशन गठन। फाउण्डेशन द्वारा खेल पत्रकारिता के पत्रकार को ग्यारह हजार रूपये का पुरूस्कार की घोषणा। वेबसाइट का लोकार्पण व ऑनलाईन फार्म भरने की सुविधा।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Post Free Classified Ads in Indias Leading Business Website Raj2b.com

S L Harsh Secretary of Foundation addressing to journalist in press confrenceराजस्थान पत्रिका में कार्यरत रहे दिवंगत पत्रकार रमेश आचार्य की स्मृति में एक ’रमेश आचार्य फाउण्डेशन‘ का गठन किया गया है। इस संदर्भ में आज बीकानेर के सीटी पैलेस होटल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए फाउण्डेशन के एस एल हर्ष ने बताया कि स्व रमेश आचार्य की स्मृति में प्रतिवर्ष खेल पत्रकारिता से जुडे पत्रकार को एक पुरूस्कार देने का निर्णय फाउण्डेशन द्वारा लिया गया है। हर्ष ने बताया कि इस पुरूस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रूपये नकद, शॉल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। हर्ष ने बताया कि यह पुरूस्कार राष्ट्रीय स्तर पर खेल पत्रकारित में अपूर्व योगदान के लिए कार्य कर रहे पत्रकारों को दिया जाएगा या ऐसे पत्रकार को दिया जाएगा जिसके कार्य के परिणामस्वरूप खेल जगत में कोई आमूलचूल परिवर्तन आया हो। इस पुरूस्कार के लिए देश भर के पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि दो नवम्बर रखी गई है। यह समारोह बीकानेर में रमेश आचार्य की पुण्यतिथि सत्ताईस नवंबर के दिन आयोजित होगा। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए रमेश आचार्य फाउण्डेशन के श्याम मारू ने बताया कि रमेश आचार्य एक ऐसा व्यक्तित्व थे जिनसे उनके समय का हर शख्स जुडा था और खेल पत्रकारिता के रूप में उन्होंने अपना कैरियर शुरू किया। श्याम मारू ने बताया कि रमेश जी के खेल पत्रकारिता में दिए गए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा । मारू ने बताया कि पुरूस्कार के चयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक चयन कमेटी का गठन कर दिया गया है।

Website luanched by Bikaner PRO Amarsing, Anand Acharya CEO of Khabarexpress.com, S L Harsh, Rajendra Joshi are alo thereपत्रकार वार्ता के दौरान ही रमेश आचार्य फाउण्डेशन द्वारा एक वेबसाइट रमेश आचार्य डॉट कॉम का लोकार्पण भी किया गया। यह लोकार्पण बीकानेर के सूचना व जन सम्पर्क अधिकारी अमरसिंह ने किया। वेबसाइट के बारे मे जानकारी देते हुए नटराज इंफोसिस के आनन्द आचार्य ने बताया कि इस वेबसाइट पर स्व. रमेश आचार्य के बारे मे जानकारी सहित उनके पत्रकारिता के समय के छायाचित्रों को समाहित किया गया है। आचार्य ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से पूरे देश भर के पत्रकार अपना आवेदन इस पुरस्कार के लिये लिये अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सके उनका आवेदन तुरंत ही फाउंडेशन के पास पहुंच जाये। ऑनलाइन आवेदन के लिये आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते है www.rameshacharya.com इस वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति अपना सूझाव या जानकारी के लिये भी सम्पर्क  कर सकता है।   इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शंकरलाल हर्ष, गोपीकिसन जोशी एडवोकेट, अनिल बोडा, राजेन्द्र जोशी, अनुराग हर्ष सहित बीकानेर शहर के वरिष्ठ व गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Post Free Classified Ad Now www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

Deepika and Saharukh Khan in upcoming movie Billu Barbar

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com