सहायक लोक अभियोजक द्वितीय श्रेणी पद के साक्षात्कार
4 Dec
2007
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा अभियोजन विभाग में सहायक लोक अभियोजक-द्वितीय श्रेणी के पदों के लिए जनवरी, २००८ में साक्षात्कार लिये जायेंगे।
जयपुर, ४ दिसम्बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा अभियोजन विभाग में सहायक लोक अभियोजक-द्वितीय श्रेणी के पदों के लिए जनवरी, २००८ में साक्षात्कार लिये जायेंगे।
सहायक लोक अभियोजक पदों के लिए ७ से ११ जनवरी, २००८ तक एवं १४ से १७ जनवरी तक तथा २१ जनवरी को प्रातः ९.३० बजे से एवं दोपहर में २.०० बजे से तथा २२ जनवरी को प्रातः ९.३० बजे से साक्षात्कार लिए जायेंगे।
उक्त पदों हेतु संवीक्षा परीक्षा में उत्तीर्ण अस्थाई रूप से पात्र अभ्यर्थियों को उनके आवेदन पत्र में लिखे पते पर साक्षात्कार पत्र भेजे जा रहे हैं। यदि किसी का स्थान परिवर्तन हुआ हो तो वे उनके पूर्व में दिये गये पते से इन्हें प्राप्त कर लेवें, इसकी जिम्मेदारी उन्हीं की है।
साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ लेकर अवश्य आवें अन्यथा इसके अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जायेगा। साक्षात्कार के लिए उपस्थिति के समय मोबाइल फोन लाना नितान्त वर्जित होगा। किसी अभ्यर्थी को साक्षात्कार दिनांक से १५ दिन पहले साक्षात्कार पत्र न मिले तो वे अविलम्ब अपना पूर्ण विवरण देते हुए उप सचिव , राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर से सम्पर्क कर सकते हैं।
|